• Home  
  • UP Constable Suicide: किराए के मकान में फंदे शव
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

UP Constable Suicide: किराए के मकान में फंदे शव

UP Constable Suicide: लखनऊ में शादी से दो महीने पहले सिपाही ने की आत्महत्या, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। UP Constable Suicide केस में आलमबाग थाने में तैनात सिपाही बालकृष्ण  ने शादी से महज दो महीने पहले […]

Lucknow News: गर्भवती की मौत पर अस्पताल में हंगामा

UP Constable Suicide: लखनऊ में शादी से दो महीने पहले सिपाही ने की आत्महत्या, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। UP Constable Suicide केस में आलमबाग थाने में तैनात सिपाही बालकृष्ण  ने शादी से महज दो महीने पहले आत्महत्या कर ली। सिपाही का शव किराए के कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला।

घटना आलमबाग थाना क्षेत्र की बरहा कॉलोनी की है, जहां बालकृष्ण अपने साथी सिपाही विनोद के साथ किराए पर रहता था। शुक्रवार को पूरे दिन फोन नहीं उठाने पर परिजनों ने उसके रूममेट को कॉल किया। रात करीब 8 बजे ड्यूटी खत्म कर जब विनोद कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गया। बालकृष्ण का शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद तुरंत आलमबाग पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और अन्य सामान जांच के लिए जब्त कर लिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बालकृष्ण अलीगढ़ जिले का रहने वाला था। वह 2019 बैच का सिपाही था और 2023 से आलमबाग थाने में तैनात था। इससे पहले वह गोमतीनगर थाने में भी सेवाएं दे चुका था। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

साथी सिपाहियों ने बताया

सहकर्मियों के मुताबिक बालकृष्ण बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का था। वह रोज अपने परिवार से बात करता था और फरवरी में होने वाली शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। अचानक हुई इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.