• Home  
  • KGMU Negligence: लॉ स्टूडेंट इलाज में लापरवाही
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

KGMU Negligence: लॉ स्टूडेंट इलाज में लापरवाही

KGMU Negligence: ट्रॉमा सेंटर में लॉ स्टूडेंट के इलाज में लापरवाही, गलत जांच लिखकर अधिक शुल्क वसूला Lucknow News: राजधानी लखनऊ स्थित KGMU के ट्रॉमा सेंटर में इलाज में लापरवाही  का गंभीर मामला सामने आया है। KGMU Negligence केस में लॉ यूनिवर्सिटी के एक छात्र को घुटनों की चोट के इलाज के लिए पहुंचने पर ऑन-ड्यूटी […]

KGMU Negligence: लॉ स्टूडेंट इलाज में लापरवाही

KGMU Negligence: ट्रॉमा सेंटर में लॉ स्टूडेंट के इलाज में लापरवाही, गलत जांच लिखकर अधिक शुल्क वसूला

Lucknow News: राजधानी लखनऊ स्थित KGMU के ट्रॉमा सेंटर में इलाज में लापरवाही  का गंभीर मामला सामने आया है। KGMU Negligence केस में लॉ यूनिवर्सिटी के एक छात्र को घुटनों की चोट के इलाज के लिए पहुंचने पर ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने चेस्ट एक्स-रे कराने को कह दिया।छात्र का आरोप है कि जब उसने घुटनों की चोट में चेस्ट एक्स-रे लिखने पर आपत्ति जताई, तब भी डॉक्टर नहीं माने और निर्धारित जांच शुल्क जमा करने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि जांच के नाम पर अधिक पैसे भी वसूले गए और मरीज के साथ गलत व्यवहार किया गया।

घुटने की चोट, चेस्ट एक्स-रे की जांच

बताया गया कि छात्र को खेल के दौरान घुटनों में गंभीर चोट लगी थी, जिससे हड्डी डिसलोकेट हो गई और तेज दर्द शुरू हो गया। दर्द बढ़ने पर वह देर रात KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। रजिस्ट्रेशन के बाद डॉक्टर ने पैर के एक्स-रे के साथ-साथ चेस्ट एक्स-रे भी लिख दिया।

आपत्ति के बावजूद काउंटर पर चेस्ट एक्स-रे की फीस जमा करा ली गई। छात्र का कहना है कि डिजिटल एक्स-रे के नाम पर 420 रुपये वसूले गए, लेकिन इसके बावजूद न तो उचित इलाज मिला और न ही दर्द की दवा दी गई।

रातभर दर्द से कराहता रहा छात्र

एक्स-रे रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने फ्रैक्चर न होने की बात कहते हुए सुबह OPD में दिखाने की सलाह देकर वापस भेज दिया। दर्द के लिए दवा लिखने से भी मना कर दिया गया, जिससे छात्र को पूरी रात दर्द में गुजारनी पड़ी। अगले दिन दूसरे सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसे राहत मिली।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

KGMU प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत मिलती है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.