Lucknow Railway News: VIP ट्रेनें घंटों लेट, मरीज परेशानLucknow Railway News: VIP ट्रेनें घंटों लेट, मरीज परेशान

लखनऊ–कानपुर के बीच 3 दिसंबर को यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। भारतीय रेलवे ने इस दिन लखनऊ–कानपुर रेलखंड पर 8 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक घोषित किया है। यह ब्लॉक पटरियों के अपग्रेडेशन और रेल संचालन में सुधार के लिए लगाया जा रहा है। इससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

दो प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह रद्द

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 3 दिसंबर को निम्न ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा—

  • झांसी–लखनऊ इंटरसिटी (11109/11110)

  • झांसी–लखनऊ पैसेंजर (51813/51814)

इन ट्रेनों के नियमित यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करनी होगी।

कई लंबी दूरी की ट्रेनें डायवर्ट होंगी

लखनऊ आने वाली महत्वपूर्ण सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है —

  • नई दिल्ली–लखनऊ शताब्दी (12003/12004)

  • पुणे–लखनऊ एक्सप्रेस (12103)

  • पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस (15066)
    अब उन्नाव – माखी – बालामऊ होकर लखनऊ आएँगी।

  • एलटीटी–प्रतापगढ़ उद्योगनगरी (12173)
    लखनऊ नहीं आएगी, सीधे प्रतापगढ़ जाएगी।

  • आगरा फोर्ट–लखनऊ इंटरसिटी (12180)

  • जयपुर–गोमतीनगर एक्सप्रेस (19715)
    उन्नाव – माखी – बालामऊ – आलमनगर होकर गोमतीनगर पहुँचेगी।
    ऐशबाग व बादशाहनगर स्टॉपेज हटाए गए हैं।

  • गोरखपुर–चर्लपल्ली सुपरफास्ट (12589)

  • बरौनी–ग्वालियर एक्सप्रेस (11124)
    लखनऊ–आलमनगर–बालामऊ–माखी–उन्नाव मार्ग से चलेगी।

कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनों के समय में भारी देरी होगी—

  • कानपुर सेंट्रल–लखनऊ मेमू (64212) — 4 घंटे

  • उतरेटिया–शिवपुर मेमू (64282) — 35 मिनट

  • लखनऊ–नई दिल्ली शताब्दी (12003) — 1.40 घंटे

  • लखनऊ–पुणे एक्सप्रेस (12104) — 1.30 घंटे

  • गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (15067) — 2.25 घंटे

  • छपरा–मथुरा एक्सप्रेस (15109) — 3.25 घंटे

  • दरभंगा–नई दिल्ली पूजा स्पेशल (04449) — 3 घंटे

  • पुरी–आनंद विहार नीलांचल (12875) — 4.10 घंटे

  • लखनऊ–कानपुर मेमू (64211) — 205 मिनट

  • लखनऊ–आगरा फोर्ट इंटरसिटी (12179) — 75 मिनट

अन्य ख़बर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *