मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान रस्तोगी ने जेल में बेटी को जन्म दिया, बच्ची के पिता पर उठे सवाल
सौरभ राजपूत हत्याकांड और चर्चित नीले ड्रम केस की मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी एक बार फिर सुर्खियों में है। आठ महीने से जेल में बंद मुस्कान ने रविवार देर शाम मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही खबर सामने आई, केस का सबसे बड़ा सवाल फिर उठने लगा—नवजात बच्ची का पिता कौन है? क्या यह बच्ची सौरभ राजपूत की है? या फिर साहिल, जिससे मुस्कान के कथित अवैध संबंध होने के आरोप हैं?
सौरभ के जन्मदिन पर ही मुस्कान बनी मां
मामले को और चर्चा में लाने वाली बात यह है कि जिस सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में मुस्कान जेल में है, उसी सौरभ का जन्मदिन 24 नवंबर को पड़ता है—और ठीक उसी दिन मुस्कान ने दूसरी बेटी को जन्म दिया।
रविवार शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच मुस्कान की डिलीवरी मेडिकल कॉलेज के विशेष महिला वार्ड में कराई गई। शनिवार रात बढ़ते दर्द के बाद जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
कड़ी सुरक्षा के बीच डिलीवरी, परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा
अस्पताल प्रशासन के अनुसार:
डिलीवरी कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई
केवल 8 सदस्यीय मेडिकल व सुरक्षा टीम को प्रवेश
वार्ड को पूरी तरह बंद किया गया
भीड़ बढ़ने पर आम लोगों का प्रवेश रोका गया
मेरठ जेल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीरेश राज शर्मा ने पुष्टि की कि मुस्कान ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची लगभग सवा आठ महीने में पैदा हुई है और दोनों की स्थिति सामान्य है। अस्पताल ने बताया कि मुस्कान का कोई परिजन वहां नहीं पहुंचा। सूचना फैलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे, जिसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा लगानी पड़ी।
पहली बेटी ससुराल में रहती है
मुस्कान की तीन साल की पहली बेटी पीहू, उसके पति सौरभ के माता-पिता के साथ रहती है।गौरतलब है कि गिरफ्तारी के समय मुस्कान डेढ़ महीने की गर्भवती थी। जांच के दौरान गर्भावस्था का खुलासा हुआ।
DNA टेस्ट से ही साफ होगी बच्ची की पितृत्व की सच्चाई
सौरभ के बड़े भाई राहुल राजपूत ने कहा था कि परिवार बच्ची को तभी अपनाएगा जब DNA टेस्ट से यह साबित हो जाए कि वह सौरभ की संतान है। राहुल ने कहा:m“अगर बच्ची मेरे भाई की है तो हम उसे पूरी जिम्मेदारी से अपनाएंगे।”








