• Home  
  • नीतीश 10वीं बार CM; 26 मंत्रियों ने शपथ ली
- बड़ी खबर - बिहार - राजनीति

नीतीश 10वीं बार CM; 26 मंत्रियों ने शपथ ली

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिससे वे देश के सबसे अनुभवी मुख्यमंत्रियों में एक बार फिर शुमार हो गए। राजधानी पटना के गांधी मैदान में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, और भाजपा शासित राज्यों के […]

नीतीश 10वीं बार CM; 26 मंत्रियों ने शपथ ली

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिससे वे देश के सबसे अनुभवी मुख्यमंत्रियों में एक बार फिर शुमार हो गए। राजधानी पटना के गांधी मैदान में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

समारोह में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही 26 नए मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिनमें

  • 14 मंत्री BJP कोटे से,

  • 8 JDU से,

  • LJP (R) से 2,

  • HAM और RLSP/कुशवाहा दल से 1-1 मंत्री शामिल हैं।

इस कैबिनेट में एक मुस्लिम चेहरा, JDU के जमा खान को भी जगह मिली है।

शपथ ग्रहण के बाद मंच से PM मोदी ने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

मंच पर चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

नीतीश कैबिनेट में 13 नए चेहरे

इस बार नीतीश कैबिनेट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है।

  • रामकृपाल यादव

  • श्रेयसी सिंह

  • LJP (R) के संजय सिंह (जिन्होंने महुआ से तेजप्रताप यादव को हराया) इन सभी को पहली बार मंत्री बनाया गया है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.