• Home  
  • Sheikh Hasina Verdict Live: बांग्लादेश में फैसला जारी
- बड़ी खबर

Sheikh Hasina Verdict Live: बांग्लादेश में फैसला जारी

बांग्लादेश हिंसा के मुहाने पर, शेख हसीना पर आज आईसीटी सुनाएगा बड़ी सजा—ढाका में हाई अलर्ट बांग्लादेश इस समय गंभीर हिंसा और तनाव के दौर से गुजर रहा है।आज पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाला है। यह फैसला ढाका में बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा, जबकि […]

Sheikh Hasina Verdict Live: बांग्लादेश में फैसला जारी

बांग्लादेश हिंसा के मुहाने पर, शेख हसीना पर आज आईसीटी सुनाएगा बड़ी सजा—ढाका में हाई अलर्ट

बांग्लादेश इस समय गंभीर हिंसा और तनाव के दौर से गुजर रहा है।आज पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाला है। यह फैसला ढाका में बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा, जबकि इसका प्रसारण फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम के तौर पर भी उपलब्ध होगा।फैसले से पहले पूरे देश में तनाव उच्च स्तर पर है।मोहम्मद यूनुस की सरकार ने हिंसा और आगजनी की आशंका को देखते हुए देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है।

 ढाका में लगातार बम धमाके, देश में अफरा-तफरीपिछले वर्ष बांग्लादेश में हिंसा की भयावह घटनाओं को केवल एक साल ही हुआ था, और अब राजधानी ढाका एक बार फिर दहशत में है।पुलिस ने शहर में कई बम धमाकों की पुष्टि की है।हालांकि जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन लगातार धमाकों से लोग सहमे हुए हैं।ढाका के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन तेज हो चुके हैं।सरकार ने किसी भी अनियंत्रित भीड़ को रोकने के लिए➡ Shoot-on-sight आदेश लागू कर दिया है।

 पूरे बांग्लादेश में हाई अलर्ट

शेख हसीना पर लगे आरोपों पर ICT आज फैसला सुनाने जा रहा है।इसके ठीक पहले पूरे बांग्लादेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।ढाका में हुए धमाकों से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं, और राजधानी पर खास नजर रखी जा रही है।

 शेख हसीना पर गंभीर आरोप—मानवता के खिलाफ कदम उठाने का आरोप

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर आरोप है कि पिछले साल हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान उन्होंने कथित रूप से कठोर कार्रवाई का आदेश दिया था,जिसे मानवता के खिलाफ अपराध की श्रेणी में रखा गया है।हालांकि शेख हसीना ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है।मामले पर ICT में लंबी सुनवाई हुई, और आज फैसला सुनाया जाएगा।

फैसले से पहले शेख हसीना का ऑडियो संदेश—आंदोलन तेज करने की अपील

पहले से बढ़ती हिंसा के बीच शेख हसीना नेएक ऑडियो मैसेज जारी कर समर्थकों से आंदोलन तेज करने की अपील की है।उनकी पार्टी आवामी लीग के समर्थकों नेदेशभर में पूर्ण बंद की घोषणा कर दी है।देश में किसी भी बड़े विरोध के भड़कने की संभावना को देखते हुएसुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

 78 वर्षीय सजीब वाजेद की चेतावनी—“प्रतिबंध नहीं हटाया तो चुनाव में रोकेंगे हिस्सा”

शेख हसीना की पार्टी को फिलहाल प्रतिबंधित किया गया है,और वे चुनाव में भाग नहीं ले सकतीं।उनके बेटे सजीब वाजेद ने कहा है कि अगर अवामी लीग पर प्रतिबंध नहीं हटाया गया,तो समर्थक फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव में बाधा डाल सकते हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदल सकता है,यदि सरकार ने राजनीतिक प्रतिबंधों पर पुनर्विचार नहीं किया।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.