• Home  
  • Red Fort बंद: Delhi Blast के बाद ASI का बड़ा फैसला
- नई दिल्ली - बड़ी खबर

Red Fort बंद: Delhi Blast के बाद ASI का बड़ा फैसला

Red Fort बंद: Delhi Blast के बाद ASI का बड़ा फैसला, 11 से 13 नवंबर तक विज़िटर्स की एंट्री पर रोक नई दिल्ली: Delhi Blast के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।सोमवार शाम Red Fort के पास हुए ब्लास्ट के बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है।ASI ने 11 […]

Red Fort बंद: Delhi Blast के बाद ASI का बड़ा फैसला

Red Fort बंद: Delhi Blast के बाद ASI का बड़ा फैसला, 11 से 13 नवंबर तक विज़िटर्स की एंट्री पर रोक

नई दिल्ली: Delhi Blast के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।सोमवार शाम Red Fort के पास हुए ब्लास्ट के बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है।ASI ने 11 नवंबर से 13 नवंबर तक Red Fort Closed करने का आदेश जारी किया है।इस दौरान स्मारक को टूरिस्ट्स और विज़िटर्स के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रखा जाएगा।

ASI ने जारी किया आदेश, तीन दिनों तक विज़िटर्स की एंट्री पर रोक

दिल्ली पुलिस के कोतवाली थाने ने ASI Delhi Circle को एक आधिकारिक पत्र भेजकर Red Fort साइट को अस्थायी रूप से बंद करने का अनुरोध किया था।लेटर में लिखा गया —“क्राइम सीन की जांच जारी है, इसलिए 11 से 13 नवंबर 2025 तक किले को विज़िटर्स के लिए बंद रखा जाए।”ASI ने मंगलवार को इस अनुरोध को स्वीकृति दी और पुष्टि की किलाल किला 11, 12 और 13 नवंबर तक विज़िटर्स के लिए बंद रहेगा।

Delhi Blast: 6:50 PM पर हुआ धमाका, 9 की मौत

सोमवार शाम 6:50 बजे, Red Fort मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक सफेद Hyundai i20 कार में भीषण विस्फोट हुआ।कार रेड लाइट पर रुकी हुई थी जब ब्लास्ट हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल गया।धमाके में नौ लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं,जिन्हें LNJP Hospital में भर्ती कराया गया है।

जांच एजेंसियों ने UAPA के तहत दर्ज किया केस

Delhi Police Special Cell ने इस धमाके की जांच शुरू कर दी है। मामले में UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत FIR दर्ज की गई है।एजेंसियों को शक है कि यह एक प्लान किया हुआ Terror Attack था।अब NIA, NSG और Delhi Police की टीमें मिलकर हर एंगल से जांच कर रही हैं।

Delhi और अन्य राज्यों में हाई अलर्ट

धमाके के बाद न केवल Delhi, बल्कि Mumbai, Lucknow, Jaipur और Ahmedabad जैसे शहरों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।सुरक्षा एजेंसियां, ASI, और Delhi Police सभी प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों और मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त कर रही हैं।

 Red Fort बंद क्यों किया गया?

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, Red Fort धमाके की जगह से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।जांच एजेंसियां इलाके की फॉरेंसिक और डिजिटल जांच कर रही हैं।इसलिए, विज़िटर्स की एंट्री रोकना सुरक्षा और जांच दोनों के लिहाज से ज़रूरी माना गया।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.