Delhi Blast टाइमलाइन: 10 घंटे 48 मिनट में कार का पूरा सफर, CCTV फुटेज से खुला आतंकी नेटवर्क का ब्लूप्रिंट
Delhi Blast की जांच में अब मिनट-टू-मिनट की Timeline सामने आ गई है। Red Fort के पास ब्लास्ट से पहले सफेद Hyundai i20 कार ने करीब 10 घंटे 48 मिनट तक राजधानी की सड़कों पर सफर किया।Delhi Police Special Cell, NIA, और Forensic टीमों ने 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर कार की मूवमेंट का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया है।
8:04 बजे दिल्ली में दाखिल हुई संदिग्ध i20 कार
जांच के मुताबिक, 10 नवंबर की सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर यह i20 कार बदरपुर टोल प्लाजा से दिल्ली में दाखिल हुई।8:20 बजे, कार को ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक पेट्रोल पंप पर देखा गया।CCTV फुटेज में नंबर प्लेट साफ दिखाई दे रही है, जिससे यह पुष्टि होती है कि यही कार बाद में ब्लास्ट में शामिल थी।
लाल किले के पास तीन घंटे रही कार
करीब 7 घंटे बाद, दोपहर 3:19 बजे, यह कार Red Fort के पास सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में दाखिल हुई।वहां यह करीब 3 घंटे तक खड़ी रही।6:22 बजे शाम, कार पार्किंग से निकली और दरियागंज-कश्मीरी गेट की ओर बढ़ी।
6:52 PM – ब्लास्ट से दहली दिल्ली
शाम 6 बजकर 52 मिनट पर, यानी पार्किंग से निकलने के सिर्फ 30 मिनट बाद, कार में भयंकर विस्फोट हुआ।धमाके की आवाज़ दूर तक सुनाई दी, जिससे पुरानी दिल्ली का इलाका दहल गया।धमाके में कई गाड़ियां जल गईं और 9 लोगों की मौत हो गई।फॉरेंसिक टीम ने मौके से Ammonium Nitrate जैसे विस्फोटक पदार्थ के अंश पाए हैं।
CCTV फुटेज से खुला कार का पूरा ट्रैक
Special Cell ने दरियागंज, कश्मीरी गेट और सुनहरी मस्जिद के सभी कैमरों की जांच की है।रिपोर्ट में सामने आया कि कार लाल किले के पास तीन घंटे तक खड़ी रही और फिर Subhash Marg की ओर बढ़ी।जांच एजेंसियों का मानना है कि इस बीच कार में विस्फोटक सक्रिय किया गया हो सकता है।
Faridabad Connection – शोरूम से खरीदी गई थी कार
जांच में सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल i20 कार को Faridabad के Sector-37 स्थित Royal Car Zone शोरूम से खरीदा गया था।पुलिस जब डीलरशिप से संपर्क करने पहुंची, तो वहां के कर्मचारी फरार मिले।अब शोरूम मालिक और कर्मचारियों की तलाश जारी है।
Terror Network फैला – लखीमपुर से गुजरात तक
जांच अब दिल्ली से निकलकर यूपी और गुजरात तक पहुंच गई है।Gujarat ATS ने अहमदाबाद से Islamic State Khorasan Province मॉड्यूल के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।इनमें एक का नाम मोहम्मद सोहेल है, जो लखीमपुर खीरी के झाला गांव का रहने वाला है।सूत्रों के मुताबिक, सोहेल का कनेक्शन मुजफ्फरनगर और शामली के दो अन्य संदिग्धों से था।एजेंसियां मान रही हैं कि इन्हीं ने उत्तर प्रदेश से गुजरात नेटवर्क को जोड़ा।








