उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में 2016 के जानकीपुरम जमीन घोटाले (Jankipuram Land Scam) से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। UP महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट और चार अन्य लोगों पर FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई विजिलेंस जांच के बाद हुई है।
जानकीपुरम जमीन घोटाले में FIR दर्ज
लखनऊ पुलिस ने 2016 के प्रियदर्शिनी जानकीपुरम योजना में भूखंड आवंटन में गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उस समय भूखंडों के आवंटन में बदलाव कर गलत रजिस्ट्रेशन किए गए थे।
FIR में शामिल नाम
इस केस में अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट के अलावा कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं:
-
वीरेंद्र सिंह (तत्कालीन अनुभाग अधिकारी, LDA)
-
देवेंद्र सिंह राठौड़ (उप सचिव)
-
बी. महादनी (वरिष्ठ कॉस्ट अकाउंटेंट)
-
शैलेंद्र कुमार गुप्ता (अवर वर्ग सहायक)
विजिलेंस जांच के बाद कार्रवाई
विजिलेंस की खुली जांच में इन सभी को जमीन घोटाले में दोषी पाया गया। जांच में सामने आया कि प्रियदर्शिनी योजना के दौरान भूखंड आवंटन प्रक्रिया में गड़बड़ी और नियमों का उल्लंघन किया गया था। जिस दौरान यह घोटाला हुआ, उस वक्त अंबी बिष्ट LDA में संपत्ति अधिकारी थीं।
पुलिस अब इस केस की आगे जांच कर रही है। संभावना है कि आने वाले दिनों में Lucknow Land Scam से जुड़ी और जानकारियां सामने आ सकती हैं।
WhatsApp
Facebook
X
Threads
