• Home  
  • Delhi Blast केस में 4 Doctors का Haryana कनेक्शन
- नई दिल्ली - बड़ी खबर

Delhi Blast केस में 4 Doctors का Haryana कनेक्शन

Delhi Blast: Red Fort के पास कार ब्लास्ट में Doctors कनेक्शन का बड़ा खुलासा, NIA जांच में कई चौंकाने वाले लिंक सामने नई दिल्ली: रविवार शाम राजधानी दिल्ली के Red Fort Metro के पास हुए  Delhi Blast ने पूरे देश को हिला दिया।शाम 6:52 बजे हुए इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई, […]

delhi blast drone suicide plot investigation

Delhi Blast: Red Fort के पास कार ब्लास्ट में Doctors कनेक्शन का बड़ा खुलासा, NIA जांच में कई चौंकाने वाले लिंक सामने

नई दिल्ली: रविवार शाम राजधानी दिल्ली के Red Fort Metro के पास हुए  Delhi Blast ने पूरे देश को हिला दिया।शाम 6:52 बजे हुए इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास की जमीन तक कांप उठी और पूरा इलाका दहशत में आ गया।

जांच में सामने आया है कि  Haryana नंबर i20 घटना से करीब तीन घंटे पहले सुनहरी मस्जिद के पास पार्क थी।NIA, NSG, Delhi Police Special Cell और UP ATS ने घटनास्थल से जुटाए सबूतों के आधार पर यह शक जताया है कि यह Fidayeen Attack  हो सकता है।

Delhi Blast में Doctors का कनेक्शन आया सामने

जांच एजेंसियों के हाथ Doctor Terror Network का खुलासा लगा है — ऐसे डॉक्टर जो आतंकी संगठनों से जुड़े हैं और विस्फोटक, हथियार या ज़हर तैयार कर रहे थे।

1. Dr. Adil Ahmad Rathar (Anantnag) – AK-47 के साथ गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आदिल अहमद राठर को गिरफ्तार किया।उसके लॉकर से AK-47 राइफल बरामद हुई और उसका सीधा लिंक Jaish-e-Mohammad और Ansar Gazwat-ul-Hind से पाया गया।

2. Dr. Shaheen Shahid (Lucknow – Faridabad) – महिला डॉक्टर की कार से असॉल्ट राइफल

दूसरी गिरफ्तारी 7 नवंबर को फरीदाबाद से हुई, जहां Al-Falah University में कार्यरत लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की कार से कैरोम कॉक असॉल्ट राइफल मिली।पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि उसका इस नेटवर्क में क्या रोल था।

3. Dr. Ahmed Mohiuddin Syed (Hyderabad) – रिसिन जहर तैयार कर रहा था

गुजरात ATS ने हैदराबाद निवासी डॉक्टर अहमद मोहियुद्दीन सैयद को पकड़ा।वह चीन से पढ़ाई कर चुका है और Ricin नामक घातक ज़हर बना रहा था, जो अरंडी के बीजों से तैयार होता है।उसने दिल्ली के आजादपुर मंडी, लखनऊ के RSS ऑफिस और अहमदाबाद के नरोडा मार्केट जैसी जगहों की Recce की थी।

4. Dr. Muzammil Shakeel (Kashmir – Faridabad) – 2,900 किलो विस्फोटक बरामद

10 नवंबर को डॉ. मुझमिल शकील, जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद में पढ़ाता था, को गिरफ्तार किया गया।
उसके पास से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और दूसरे ठिकाने से 2,563 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।उसका सीधा लिंक भी Jaish-e-Mohammad से पाया गया।

5. Dr. Umar Mohammad (Pulwama) – Delhi Blast वाली i20 कार का मालिक

धमाके में इस्तेमाल हुई Hyundai i20 कार, जिसमें ब्लास्ट हुआ, Pulwama निवासी Dr. Umar Mohammad के नाम पर रजिस्टर्ड है।जांच एजेंसियों को शक है कि वह कार में मौजूद था और उसका नेटवर्क बाकी गिरफ्तार डॉक्टरों से जुड़ा है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.