• Home  
  • Delhi Blast में 9 मौतें, CCTV फुटेज से जांच तेज
- नई दिल्ली - बड़ी खबर

Delhi Blast में 9 मौतें, CCTV फुटेज से जांच तेज

Delhi Blast: Red Fort के पास हुआ भीषण धमाका, 9 की मौत – NIA और NSG ने संभाली जांच, सामने आई पूरी टाइमलाइन नई दिल्ली: सोमवार शाम दिल्ली के Red Fort Metro Station के पास हुआ Delhi Blast सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर गया है।यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की जमीन तक […]

Delhi Blast में 9 मौतें, CCTV फुटेज से जांच तेज

Delhi Blast: Red Fort के पास हुआ भीषण धमाका, 9 की मौत – NIA और NSG ने संभाली जांच, सामने आई पूरी टाइमलाइन

नई दिल्ली: सोमवार शाम दिल्ली के Red Fort Metro Station के पास हुआ Delhi Blast सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर गया है।यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की जमीन तक हिल गई और पूरा इलाका अफरातफरी में बदल गया।अब तक 9 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल होने की पुष्टि हुई है।जांच में सामने आया है कि धमाके में Ammonium Nitrate जैसे उच्च क्षमता वाले विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था।

यह घटना अब NIA, NSG और Delhi Police Special Cell की संयुक्त जांच के दायरे में है, और CCTV फुटेज से आतंकी नेटवर्क के कई सुराग मिले हैं।

Delhi Blast Timeline: 3 घंटे की रहस्यमयी गतिविधि

3:19 बजे शाम: सफेद Hyundai i20 कार गोल्डन मस्जिद पार्किंग में दाखिल हुई (Red Fort मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास)।
6:48 बजे: कार पार्किंग से निकलते हुए CCTV कैमरे में कैद हुई।
6:50 बजे: कार रेड लाइट पर रुकी, तभी तेज धमाका हुआ। 6 गाड़ियां और 3 ऑटो-रिक्शा जल गए।
7:00 बजे: Delhi Fire Service ने 7 फायर टेंडर भेजे और इलाके को सील कर दिया।
7:02 बजे: Delhi Police Crime Branch और Special Cell घटनास्थल पर पहुंची।
7:29 बजे: 37 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
7:30 बजे के बाद: दिल्ली पुलिस ने लाल किला से बदरपुर बॉर्डर तक 100 CCTV फुटेज खंगाले, 200 से अधिक कर्मी जांच में जुटे।

जांच एजेंसियों की शुरुआती रिपोर्ट

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि कार में Ammonium Nitrate Explosive का इस्तेमाल हुआ।Faridabad से भी संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। Delhi Police Special Cell ने Faridabad Crime Branch और Jammu-Kashmir Police से रिपोर्ट मांगी है।

error Network Connection

Pulwama निवासी तारीक अहमद डार को गिरफ्तार किया गया है, जो टिपर ड्राइवर बताया जा रहा है।उसके साथी इमरान उर्फ मौलवी  के ठिकाने पर भी छापेमारी की गई है।अब तक 13 संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है।जांच एजेंसियां यह मानकर चल रही हैं कि धमाके के पीछे संगठित  Terror Module काम कर रहा था, जो कई राज्यों में फैला नेटवर्क हो सकता है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.