• Home  
  • CM योगी बोले: वंदे मातरम के विरोध में नया जिन्ना न बनें
- बड़ी खबर

CM योगी बोले: वंदे मातरम के विरोध में नया जिन्ना न बनें

वंदे मातरम विवाद पर बोले CM योगी आदित्यनाथ: देश में कोई नया जिन्ना न पैदा हो, भारत की एकता को कोई नहीं तोड़ सकता  गोरखपुर में ‘एकता यात्रा’ और सामूहिक वंदे मातरम कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में आयोजित ‘एकता यात्रा (Unity March)’ और सामूहिक वंदे मातरम कार्यक्रम में […]

CM योगी बैठक: मंत्रियों-अधिकारियों को 15 मिनट पहले आदेश

वंदे मातरम विवाद पर बोले CM योगी आदित्यनाथ: देश में कोई नया जिन्ना न पैदा हो, भारत की एकता को कोई नहीं तोड़ सकता

 गोरखपुर में ‘एकता यात्रा’ और सामूहिक वंदे मातरम कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में आयोजित ‘एकता यात्रा (Unity March)’ और सामूहिक वंदे मातरम कार्यक्रम में देश की एकता और अखंडता को लेकर सशक्त संदेश दिया।उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम का विरोध करने वाले भारत की एकता और अखंडता का अपमान कर रहे हैं।” CM योगी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि ऐसे लोग वही मानसिकता रखते हैं, जिन्होंने देश के बंटवारे का बीज बोया था।

 वंदे मातरम विवाद पर भड़के CM योगी

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भी हम उम्मीद करते हैं कि भारत में रहने वाला हर नागरिक देश के प्रति निष्ठावान रहेगा और उसकी एकता को मजबूत करेगा।उन्होंने इशारों में कहा कि कुछ नेता ऐसे हैं जो ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर भी विरोध के स्वर उठाते हैं, लेकिन जिन्ना जैसे लोगों के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।सीएम ने कहा,“जो लोग सरदार पटेल की जयंती के कार्यक्रमों में नहीं जाते और मोहम्मद अली जिन्ना का गुणगान करते हैं, वे भारत की आत्मा का अपमान कर रहे हैं।”

वंदे मातरम के विरोध से बढ़ता अलगाववाद

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जब भी देश में वंदे मातरम के विरोध की आवाज उठती है, अलगाववाद और आतंकवाद को बल मिलता है।उन्होंने कहा कि कुछ विभाजनकारी ताकतें आज भी समाज को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटने की साजिशें कर रही हैं। CM योगी ने कहा कि “देश को तोड़ने वाली शक्तियों के खिलाफ हर नागरिक को खड़ा होना होगा।”

‘नया जिन्ना’ न बनने देने की अपील

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से आह्वान किया कि वे ऐसे तत्वों की पहचान करें और सुनिश्चित करें कि भारत में कोई नया जिन्ना पैदा न हो सके।उन्होंने कहा कि अगर कोई देश की एकता को चुनौती देता है, तो उस सोच को जड़ से खत्म कर देना चाहिए।योगी ने बताया कि वंदे मातरम के विरोध की शुरुआत 1923 में मोहम्मद अली जिन्ना ने कांग्रेस सत्र के दौरान की थी, और आज भी कुछ लोग उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.