• Home  
  • लखनऊ कोर्ट ने 5 साल के बच्चे के हत्यारे को उम्रकैद सुनाई
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ कोर्ट ने 5 साल के बच्चे के हत्यारे को उम्रकैद सुनाई

लखनऊ कोर्ट ने 5 साल के बच्चे से कुकर्म और हत्या करने वाले को उम्रकैद सुनाई, ₹85,000 अर्थदंड लगाया लखनऊ: राजधानी लखनऊ में 5 वर्षीय बच्चे से कुकर्म और हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है।कोर्ट ने दोषी पर ₹85,000 का अर्थदंड भी लगाया है।यह फैसला अपर […]

court 1760689707286

लखनऊ कोर्ट ने 5 साल के बच्चे से कुकर्म और हत्या करने वाले को उम्रकैद सुनाई, ₹85,000 अर्थदंड लगाया

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में 5 वर्षीय बच्चे से कुकर्म और हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है।कोर्ट ने दोषी पर ₹85,000 का अर्थदंड भी लगाया है।यह फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पास्को कोर्ट) ने मात्र 1 साल 7 माह 25 दिन में सुनाया, जो तेज़ न्याय का एक मिसाल माना जा रहा है।

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ की बड़ी सफलता

यह फैसला लखनऊ पुलिस के अभियान ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के चलते यह केस रिकॉर्ड समय में निपटाया गया।

5 साल के मासूम से कुकर्म और हत्या का मामला

यह मामला लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र का है, जहां मार्च 2024 में 5 वर्षीय बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ने बच्चे को बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था।

47 दिनों में चार्जशीट दाखिल, रिकॉर्ड समय में फैसला

पुलिस ने मामले में सिर्फ़ 47 दिनों में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।चिनहट पुलिस टीम और अभियोजन पक्ष की मज़बूत दलीलों की बदौलत अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया और शुक्रवार को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.