• Home  
  • वंदे भारत: लखनऊ-सहारनपुर सफर अब तेज़
- उत्तरप्रदेश - बड़ी खबर

वंदे भारत: लखनऊ-सहारनपुर सफर अब तेज़

वंदे भारत: लखनऊ से सहारनपुर के लिए नई एक्सप्रेस रवाना, सफर होगा 1 घंटा तेज़ लखनऊ: लखनऊ से सीधे सहारनपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो गई है। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन (छोटी लाइन) से शनिवार को रवाना की गई।इस खास मौके पर पहली यात्रा में स्टूडेंट्स को भी आमंत्रित किया गया, ताकि […]

वंदे भारत: लखनऊ-सहारनपुर सफर अब तेज़

वंदे भारत: लखनऊ से सहारनपुर के लिए नई एक्सप्रेस रवाना, सफर होगा 1 घंटा तेज़

लखनऊ: लखनऊ से सीधे सहारनपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो गई है। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन (छोटी लाइन) से शनिवार को रवाना की गई।
इस खास मौके पर पहली यात्रा में स्टूडेंट्स को भी आमंत्रित किया गया, ताकि वे इस नई हाई-स्पीड ट्रेन का अनुभव ले सकें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे की ओर से चाय, जूस और ड्राई फ्रूट्स की प्रीमियम सर्विस दी जा रही है।

ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा रखी गई है, जिससे लखनऊ से सहारनपुर की यात्रा अब पहले से लगभग 1 घंटा कम समय में पूरी होगी।

इस नई ट्रेन के साथ ही आज से बनारस–खजुराहो, फिरोजपुर–दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस का भी संचालन शुरू किया गया है।

अब लखनऊ से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या दो हो गई है, जबकि तीन वंदे भारत ट्रेनें पहले से लखनऊ होकर गुजरती हैं। यानी राजधानी अब उत्तर भारत का एक बड़ा वंदे भारत हब बन गई है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में हाई-क्लास किचन, फर्स्ट एड की व्यवस्था और रेड कारपेट एंट्रेंस दी गई है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.