• Home  
  • Azamgarh Encounter: 50 हजार के इनामी बदमाश का अंत
- उत्तरप्रदेश - बड़ी खबर

Azamgarh Encounter: 50 हजार के इनामी बदमाश का अंत

Azamgarh Encounter: 50 हजार के इनामी बदमाश का खात्मा, हत्या-लूट और गौ तस्करी के 40 से ज्यादा केस उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ  की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी को ढेर कर दिया गया। मारा गया […]

Azamgarh Encounter: 50 हजार के इनामी बदमाश का अंत

Azamgarh Encounter: 50 हजार के इनामी बदमाश का खात्मा, हत्या-लूट और गौ तस्करी के 40 से ज्यादा केस

उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ  की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी को ढेर कर दिया गया। मारा गया अपराधी हत्या, लूट और गौ तस्करी समेत 40 से अधिक मामलों में वांछित था।

पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में खत्म हुआ अपराधी का सफर

पुलिस के मुताबिक, देर रात रौनापार इलाके में अपराधी के छिपे होने की सूचना मिली थी। संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। खुद को घिरा देख अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से मारा गया। मौके से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है।

5 जिलों में फैला था आतंक का नेटवर्क

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृत अपराधी का नेटवर्क केवल आजमगढ़ तक सीमित नहीं था, बल्कि गोरखपुर, कुशीनगर, जौनपुर, संत कबीर नगर और बलिया तक फैला हुआ था। उस पर गौ तस्करी, हत्या, चोरी और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

एनकाउंटर के बाद इलाके में फैली सनसनी

मुठभेड़ की खबर मिलते ही रौनापार थाना क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.