• Home  
  • UP News: PCS परीक्षार्थी ने सुसाइड नोट में लिखा दर्द
- आगरा - उत्तरप्रदेश

UP News: PCS परीक्षार्थी ने सुसाइड नोट में लिखा दर्द

UP News: PCS परीक्षार्थी सागर सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा — ‘मेरे मरने के बाद तुम्हारी शादी होगी’, पुलिस ने शुरू की जांच आगरा में एक PCS परीक्षार्थी की आत्महत्या  के बाद सनसनी फैल गई है। युवक ने मरने से पहले  Emotional Suicide Note छोड़ा, जिसमें लिखा — “मुझे पता है मेरे मरने के […]

up pcs aspirant suicide note emotional news

UP News: PCS परीक्षार्थी सागर सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा — ‘मेरे मरने के बाद तुम्हारी शादी होगी’, पुलिस ने शुरू की जांच

आगरा में एक PCS परीक्षार्थी की आत्महत्या  के बाद सनसनी फैल गई है। युवक ने मरने से पहले  Emotional Suicide Note छोड़ा, जिसमें लिखा — “मुझे पता है मेरे मरने के बाद तुम्हारी शादी होगी, बस यही बर्दाश्त नहीं है।”यह दर्दभरी पंक्तियाँ पढ़कर हर कोई सन्न रह गया है।

घटना आगरा के सदर थाना क्षेत्र के महादेव नगर की है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सागर सिंह के रूप में हुई है, जो UPPSC परीक्षा की तैयारी कर रहा था।  पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोस की एक युवती और उसके परिवार ने धमकी और ब्लैकमेलिंग के जरिए लाखों रुपये मांगे थे।पिता के मुताबिक, युवती ने झूठा केस दर्ज कर फाइनल रिपोर्ट  लगाने के लिए ₹4 लाख की मांग की थी। बाद में FIR स्वीकृत कराने के लिए ₹3 लाख और मांगे गए।

मोबाइल और सुसाइड नोट फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे

ACP सदर ने बताया कि सागर के कमरे से सुसाइड नोट और मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों को फोरेंसिक जांच  के लिए भेजा जा रहा है।इसके अलावा व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच होगी। हैंडराइटिंग सैंपल मैच कराकर सुसाइड नोट की पुष्टि की जाएगी।

सुसाइड नोट की पंक्तियाँ पढ़कर दहल उठा दिल

सुसाइड नोट में सागर ने लिखा —“मुझे पता है मेरे मरने के बाद तुम्हारी शादी होगी… बस यही बर्दाश्त नहीं है। खुश रहना, लेकिन मजाक मत उड़ाना कि मैं तुमसे पहले मर गया।”

यह पंक्तियाँ सागर के मानसिक तनाव और भावनात्मक टूटन की गवाही देती हैं। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने  का केस दर्ज कर लिया है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.