• Home  
  • लखनऊ में महिला लूट गैंग का भंडाफोड़
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

लखनऊ में महिला लूट गैंग का भंडाफोड़

लखनऊ में महिला लूट गैंग का भंडाफोड़, ई-रिक्शा सवार बनकर करती थीं वारदातें लखनऊ पुलिस ने एक महिला लूट गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह की 6 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो ई-रिक्शा सवार बनकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देती थीं।गैंग के पास से तीन सोने की चेन, एक […]

Lucknow Police Arrested Women Loot Gang Members

लखनऊ में महिला लूट गैंग का भंडाफोड़, ई-रिक्शा सवार बनकर करती थीं वारदातें

लखनऊ पुलिस ने एक महिला लूट गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह की 6 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो ई-रिक्शा सवार बनकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देती थीं।गैंग के पास से तीन सोने की चेन, एक माला और 13 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

सवार बनकर ई-रिक्शा में करती थीं लूटपाट

पुलिस जांच में सामने आया कि ये महिलाएं ई-रिक्शा में सवारी बनकर चढ़ती थीं और रास्ते में महिला यात्रियों को बातों में उलझाकर उनके गहने लूट लेती थीं।गैंग लंबे समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थी और अब तक कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुकी थी।

पुलिस की जालसाजी में फंसी लुटेरी महिलाएं

पुलिस टीम को महिला लूट गैंग की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद महिला पुलिस टीम और स्थानीय चौकी प्रभारी ने मिलकर जाल बिछाया।सूचना के आधार पर जब ये महिलाएं नई वारदात की योजना बना रही थीं, तभी पुलिस ने घेरेबंदी कर सभी छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्वी यूपी से आकर राजधानी में करती थीं लूट

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार सभी महिलाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से आकर लखनऊ में लूटपाट करती थीं।उन्होंने पूछताछ में गोमतीनगर, चिनहट और विभूतिखंड क्षेत्रों में कई लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.