• Home  
  • Lucknow Weather: बारिश-बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Weather: बारिश-बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी

Lucknow Weather Update: लखनऊ में रुक-रुककर बारिश, बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड; तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट के आसारe लखनऊ: राजधानी लखनऊ में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और पूर्वी दिशा से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं […]

Lucknow Weather Rain Cold Winds Temperature Drop

Lucknow Weather Update: लखनऊ में रुक-रुककर बारिश, बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड; तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट के आसारe

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और पूर्वी दिशा से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिन में कई बार बारिश हो सकती है।

तापमान में भारी गिरावट के संकेत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।लखनऊ में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया था।अधिकतम आर्द्रता 82% और न्यूनतम 65% रही।

मोन्था तूफान से बदला मौसम

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ के असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है।यह तूफान 28 अक्टूबर की रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद अब दक्षिणी छत्तीसगढ़ के पास कमजोर हुआ है।इसके असर से 30 और 31 अक्टूबर को दक्षिणी व पूर्वी यूपी में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 31 अक्टूबर तक प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा।1 नवंबर से बारिश कम हो जाएगी और 2 नवंबर तक मौसम साफ होने के आसार हैं।इसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.