• Home  
  • लखनऊ में थाने पर महिलाओं ने किया हंगामा
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में थाने पर महिलाओं ने किया हंगामा

Lucknow Police Attack: थाने पर भीड़ का जानलेवा हमला, 10 पुलिसकर्मी घायल, महिलाओं पर लाठीचार्ज Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सफाईकर्मी की मौत के मामले में हिरासत में लिए आरोपी की रिहाई को लेकर भीड़ ने थाने को घेर लिया।जब पुलिसकर्मियों ने समझाने […]

लखनऊ में थाने पर महिलाओं ने किया हंगामा

Lucknow Police Attack: थाने पर भीड़ का जानलेवा हमला, 10 पुलिसकर्मी घायल, महिलाओं पर लाठीचार्ज

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सफाईकर्मी की मौत के मामले में हिरासत में लिए आरोपी की रिहाई को लेकर भीड़ ने थाने को घेर लिया।जब पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की, तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर हमला कर दिया।सूत्रों के मुताबिक, भीड़ में शामिल महिलाओं ने पुलिसवालों से हाथापाई और मारपीट की, जिसमें लगभग 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

थाने के बाहर घंटों तक मचा हंगामा

थाने पर भीड़ ने पहले पुलिसवालों को पीटा, इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।लाठीचार्ज के दौरान कई महिलाओं को चोटें आईं, जबकि कुछ लोगों को हल्की चोटों के बाद अस्पताल भेजा गया है।स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई।

अफसरों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.