• Home  
  • छठ पूजा 2025: लखनऊ से पूर्वांचल के लिए 300 एक्स्ट्रा बसें
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

छठ पूजा 2025: लखनऊ से पूर्वांचल के लिए 300 एक्स्ट्रा बसें

छठ पूजा 2025: लखनऊ से पूर्वांचल और बिहार के लिए 300 एक्स्ट्रा बसें, हर आधे घंटे पर मिल रही सुविधा लखनऊ: छठ पूजा 2025 को लेकर राजधानी लखनऊ में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। दिवाली के बाद से ही पूर्वांचल और बिहार लौटने वालों का सिलसिला जारी है। ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट हजारों […]

कोहरे में हादसे रोकने को बस ड्राइवर ट्रेनिंग

छठ पूजा 2025: लखनऊ से पूर्वांचल और बिहार के लिए 300 एक्स्ट्रा बसें, हर आधे घंटे पर मिल रही सुविधा

लखनऊ: छठ पूजा 2025 को लेकर राजधानी लखनऊ में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। दिवाली के बाद से ही पूर्वांचल और बिहार लौटने वालों का सिलसिला जारी है। ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट हजारों में पहुंचने और टिकट ‘रिग्रेट’ होने के बाद अब यात्रियों के लिए रोडवेज बसें ही सहारा बन गई हैं।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने बड़ा फैसला लिया है। निगम ने लखनऊ से पूर्वांचल और बिहार के लिए 300 से अधिक अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की है। इन बसों का संचालन छठ पर्व तक जारी रहेगा।

चार प्रमुख बस अड्डों से चलेंगी बसें

रोडवेज प्रशासन ने इस विशेष सेवा के लिए लखनऊ के चार प्रमुख बस अड्डों — आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस अड्डा — को संचालन केंद्र बनाया है।इन सभी डिपो से हर आधे घंटे पर बस रवाना की जा रही है। बस सेवा सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी, ताकि यात्रियों को किसी भी समय यात्रा में असुविधा न हो।

पूर्वांचल और बिहार के प्रमुख रूटों पर संचालन

इन बसों को गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, बक्सर, छपरा, पटना और सीवान जैसे प्रमुख रूटों पर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही करीब 55 अतिरिक्त बसें छोटे जिलों और गांवों को जोड़ने वाले फीडर रूटों पर भी चलेंगी, ताकि हर यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

छठ पर्व तक जारी रहेगी विशेष बस सेवा

परिवहन विभाग के अनुसार, यह विशेष सेवा 27 अक्टूबर तक जारी रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर इसकी अवधि 29 अक्टूबर तक बढ़ाई जा सकती है। दिवाली पर जहां 250 अतिरिक्त बसें चलाई गई थीं, वहीं छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाकर 300 कर दी गई है।

35,000 से अधिक यात्री रोज कर रहे सफर

रोडवेज की रिपोर्ट के अनुसार, दिवाली से अब तक लगभग 1.25 लाख यात्री लखनऊ से पूर्वांचल और बिहार के विभिन्न जिलों तक बसों से सफर कर चुके हैं। औसतन प्रतिदिन 35,000 से अधिक यात्री छठ पर्व को लेकर यात्रा कर रहे हैं।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बस अड्डों पर अस्थायी टिकट काउंटर, हेल्पडेस्क और कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों को जानकारी और सहायता समय पर मिल सके।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.