• Home  
  • CM योगी की चेतावनी: दिवाली पर उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई
- उत्तरप्रदेश - बड़ी खबर

CM योगी की चेतावनी: दिवाली पर उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई

CM योगी की चेतावनी: दिवाली पर उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई, कर्मचारियों को मिला बोनस उपहार CM योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले कानून व्यवस्था पर बड़ा बयान देते हुए उपद्रव फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “अगर कोई भी इस त्यौहार की खुशी और उत्साह में खलल डालने […]

लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद का नाम अब कबीरधाम रखा गया

CM योगी की चेतावनी: दिवाली पर उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई, कर्मचारियों को मिला बोनस उपहार

CM योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले कानून व्यवस्था पर बड़ा बयान देते हुए उपद्रव फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “अगर कोई भी इस त्यौहार की खुशी और उत्साह में खलल डालने की कोशिश करेगा, तो जेल की सलाखें उसका इंतजार करेंगी।”

CM योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “चाहे वह कोई भी हो, बिना देर किए उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा, किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।”

CM योगी बोले – त्यौहार शांति और सौहार्द से मनाएं

CM योगी ने लोगों से अपील की कि दिवाली और अन्य त्योहार शांति और मेलजोल से मनाए जाएं।उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में हर समुदाय के त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए गए हैं, और अब राज्य “दंगाइयों के आगे झुकने वाली सरकार नहीं है।”

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में CM योगी ने कहा कि “कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। जो भी उपद्रव करेगा, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।”

CM योगी का दिवाली गिफ्ट – कर्मचारियों को बोनस और मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

दिवाली से पहले CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 14.82 लाख सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की।प्रत्येक पात्र कर्मचारी को ₹6,908 का बोनस मिलेगा, जिस पर कुल ₹1,022 करोड़ का व्यय होगा।इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे।इस योजना के लिए ₹1,500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

त्योहारों पर CM योगी का सख्त संदेश

CM योगी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस दोनों अलर्ट मोड पर हैं।अगर कोई भी व्यक्ति उपद्रव या अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई  की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.