• Home  
  • दिवाली 2025: लखनऊ 25 लाख लाइटों से जगमगाया
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

दिवाली 2025: लखनऊ 25 लाख लाइटों से जगमगाया

दिवाली 2025: लखनऊ 25 लाख लाइटों से जगमगाई राजधानी, विधानसभा और राजभवन तिरंगे रंग में सजे राजधानी लखनऊ इस बार दिवाली 2025 पर रोशनी से नहाई हुई है। करीब 25 लाख लाइटों से पूरी राजधानी जगमगाई है। विधानसभा, राजभवन और मुख्यमंत्री आवास को तिरंगे रंगों की रोशनी से बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। शहर […]

दिवाली 2025 पर लखनऊ 25 लाख लाइटों से जगमगाया

दिवाली 2025: लखनऊ 25 लाख लाइटों से जगमगाई राजधानी, विधानसभा और राजभवन तिरंगे रंग में सजे

राजधानी लखनऊ इस बार दिवाली 2025 पर रोशनी से नहाई हुई है। करीब 25 लाख लाइटों से पूरी राजधानी जगमगाई है। विधानसभा, राजभवन और मुख्यमंत्री आवास को तिरंगे रंगों की रोशनी से बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। शहर के 100 से ज्यादा प्रमुख चौराहों, बाजारों और सरकारी भवनों को रंगीन लाइटों से सुसज्जित किया गया है।

राजधानी में दीपोत्सव का नजारा

राजधानी के विधानसभा, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और हजरतगंज-जनपथ मार्केट में शानदार LED लाइटिंग की गई है। हेरिटेज लुक देने के लिए जनपथ में इलेक्ट्रिक लालटेन लगाई गई हैं। वहीं, 1090 चौराहा, सोमनाथ द्वार, समतामूलक चौराहा और कान्हा उपवन जैसे प्रमुख स्थानों पर भी विशेष लाइटिंग की गई है।

शहर के बाजारों में सजी रोशनी

दीपावली और छठ पर्व के मद्देनज़र नगर निगम ने हजरतगंज, अमीनाबाद, भूतनाथ, नाका और निशातगंज जैसे प्रमुख बाजारों में नई एलईडी लाइटें लगाई हैं। पुराने खराब लाइटों को बदल दिया गया है ताकि खरीदारों को किसी भी प्रकार की प्रकाश संबंधी दिक्कत न हो।

विशेष मार्गों पर रोशनी और सजावट

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, अवध चौराहा और लोहिया पथ पर रंगीन लाइटिंग से उत्सव का माहौल बन गया है। मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के आसपास पेड़ों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं, जो रात में बेहद आकर्षक दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं।

नगर निगम ने दी 5500 नई लाइटें

नगर निगम की ओर से इस दीपावली पर शहर के 110 वार्डों में 5500 नई लाइटें लगाई गई हैं। प्रत्येक वार्ड को 50-50 नई लाइटें दी गई हैं। नगर निगम के अधिकारी लगातार प्रकाश व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं ताकि पूरे शहर में कोई अंधेरा न रहे।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.