• Home  
  • लखनऊ क्राइम न्यूज: नौकरी का झांसा देकर कार में छेड़छाड़
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

लखनऊ क्राइम न्यूज: नौकरी का झांसा देकर कार में छेड़छाड़

लखनऊ में नौकरी का झांसा देकर कार में महिला से छेड़छाड़, आरोपी फरार लखनऊ में एक महिला के साथ नौकरी का झांसा देकर कार में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला को होटल चलने का दबाव बनाया और जब उसने इनकार किया तो उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने […]

लखनऊ में नौकरी का झांसा देकर कार में महिला से छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ में नौकरी का झांसा देकर कार में महिला से छेड़छाड़, आरोपी फरार

लखनऊ में एक महिला के साथ नौकरी का झांसा देकर कार में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला को होटल चलने का दबाव बनाया और जब उसने इनकार किया तो उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने खुद को बचाने के लिए चलती कार से कूदकर जान बचाई।

नौकरी दिलाने के बहाने संपर्क में आया आरोपी

पीड़िता के मुताबिक, 2 सितंबर को वह ऑटो से घर लौट रही थीं, तभी एक अनजान व्यक्ति ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपना मोबाइल नंबर दिया।कुछ दिन बाद जब महिला ने उस नंबर पर कॉल किया, तो व्यक्ति ने अपना नाम शत्रुधन पाल बताया और कहा कि वह फिलहाल दिल्ली में है, लेकिन लखनऊ आकर संपर्क करेगा और नौकरी लगवाएगा।

तेलीबाग में मिलने बुलाकर सुनसान जगह ले गया

18 सितंबर की सुबह आरोपी ने महिला को तेलीबाग में मिलने के लिए बुलाया। वहां से उसने अपनी कार में बैठाया और कमांड हॉस्पिटल रोड की ओर ले गया। रास्ते में उसने महिला से होटल चलने का दबाव बनाया।महिला के इनकार करने पर आरोपी ने कार रोककर उसके प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की। घबराई महिला ने तुरंत कार का दरवाज़ा खोलकर बाहर छलांग लगाई और अपना वीडियो सबूत के रूप में रिकॉर्ड कर लिया।

महिला की शिकायत पर केस दर्ज

महिला ने बताया कि आरोपी ने जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तुरंत सकैंट थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शत्रुधन पाल के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ पुलिस ने जांच शुरू की

लखनऊ पुलिस के मुताबिक, महिला के बयान और वीडियो सबूत के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है।पुलिस ने कहा है कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.