• Home  
  • UP School Incident: क्लास में बंद बच्चा, मचा हंगामा
- उत्तरप्रदेश

UP School Incident: क्लास में बंद बच्चा, मचा हंगामा

UP School Incident: बिजनौर में क्लास में बच्चे को बंद कर चला गया स्टाफ, रोते हुए मिला मासूम बिजनौर जिले के हल्दौर ब्लॉक के गांव तुला के नवादा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां परिषदीय विद्यालय में स्टाफ की लापरवाही के चलते एक कक्षा 5 के छात्र को स्कूल के अंदर ही […]

UP School Incident child locked in classroom crying

UP School Incident: बिजनौर में क्लास में बच्चे को बंद कर चला गया स्टाफ, रोते हुए मिला मासूम

बिजनौर जिले के हल्दौर ब्लॉक के गांव तुला के नवादा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां परिषदीय विद्यालय में स्टाफ की लापरवाही के चलते एक कक्षा 5 के छात्र को स्कूल के अंदर ही क्लासरूम में बंद कर दिया गया।

जब सभी शिक्षक स्कूल बंद कर घर चले गए, तब बच्चा अंदर रोता और चिल्लाता रहा। मामला तब सामने आया जब खंड विकास अधिकारी (BDO) निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंचे और उन्हें अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

कैसे हुआ पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर महीने में स्कूल का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया था। लेकिन शुक्रवार को जब लगभग शाम 4 बजे हल्दौर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (BDO) आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, तो उन्हें बंद स्कूल के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आई।

उन्होंने तुरंत स्कूल के पास जाकर देखा तो एक बच्चा कमरे में फंसा हुआ था। पूछताछ में पता चला कि सभी शिक्षक और स्टाफ स्कूल बंद करके जा चुके थे।

BDO ने तुरंत ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और स्कूल का ताला खुलवाया। इसी दौरान टीचरों को भी फोन कर बुलाया गया, जिसके बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बाहर निकलते ही मां से लिपटकर रो पड़ा बच्चा

बाहर निकलने के बाद मासूम छात्र  अपनी मां को देखकर रोते हुए लिपट गया।
ग्रामीणों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि स्कूल स्टाफ की गंभीर लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था।

बच्चे की मां  ने बताया कि वह घर पर अपने बेटे का इंतजार कर रही थी, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि टीचरों ने बच्चे को क्लास में बंद कर दिया है।

मामले की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कसाना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है और रिपोर्ट आने के बाद दोषी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.