• Home  
  • MP धार में 5 साल के बेटे की मां के सामने निर्मम हत्या
- क्राइम

MP धार में 5 साल के बेटे की मां के सामने निर्मम हत्या

MP Dhar Murder Case: धार में सिरफिरे ने 5 साल के बच्चे की मां के सामने हत्या, भीड़ की पिटाई से आरोपी की मौत मध्य प्रदेश के धार जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार सुबह एक सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से 5 वर्षीय मासूम की उसकी मां के सामने […]

MP Dhar 5-year-old child murder mother present

MP Dhar Murder Case: धार में सिरफिरे ने 5 साल के बच्चे की मां के सामने हत्या, भीड़ की पिटाई से आरोपी की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार सुबह एक सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से 5 वर्षीय मासूम की उसकी मां के सामने हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब बच्चा घर के बाहर खेल रहा था।

भीड़ ने आरोपी को पकड़कर की पिटाई

वारदात के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी महेश को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

एसपी ने बताई पूरी घटना

धार एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि आरोपी महेश (निवासी भागदी गांव, जोबट) पिछले तीन दिनों से अपने गांव से लापता था। गुरुवार को वह कुक्षी के पास आली ग्राम में एक घर में घुस गया और अचानक मासूम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी आरोपी की

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महेश की मानसिक हालत लंबे समय से ठीक नहीं थी। उसके परिजन भी उसे ढूंढ रहे थे। हत्या को उसने बिना किसी वजह के अंजाम दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना इलाके में सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.