• Home  
  • लखनऊ मौसम: तेज धूप और उमस, अगले दो दिन बारिश की संभावना
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ मौसम: तेज धूप और उमस, अगले दो दिन बारिश की संभावना

लखनऊ मौसम अपडेट: तेज धूप और उमस, अगले दो दिन बारिश की संभावना लखनऊ में सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे। आज शहर का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने की संभावना है। बुधवार को […]

लखनऊ मौसम: तेज धूप और उमस, अगले दो दिन बारिश की संभावना

लखनऊ मौसम अपडेट: तेज धूप और उमस, अगले दो दिन बारिश की संभावना

लखनऊ में सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे। आज शहर का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने की संभावना है।

बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.9°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7°C अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.5°C रहा, जो सामान्य से 2.9°C अधिक है। पूरे दिन उमस भरी गर्मी का असर लोगों पर स्पष्ट रहा।

लखनऊ में वर्षा का आंकड़ा

1 जून से 25 सितंबर तक लखनऊ में कुल 661.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत 666.3 मिमी है। यह सामान्य से लगभग 1% कम है।

बौछार से मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में दिन के दौरान हल्की बौछार की संभावना है। तेज उमस के चलते दिन में पसीना अधिक आ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से 25 और 26 सितंबर को लखनऊ में छिटपुट बारिश के संकेत हैं, जिससे तापमान में गिरावट संभव है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.