UP News: अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख से जौनपुर में हंगामा, डीएम ने खुद धोई मूर्तिUP News: अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख से जौनपुर में हंगामा, डीएम ने खुद धोई मूर्ति

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में होली के उत्साह के बीच उस समय तनाव फैल गया, जब दीवानी न्यायालय परिसर के पास स्थित अंबेडकर तिराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी। सुबह जैसे ही यह खबर फैली, इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

भीम आर्मी का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी और अन्य दलित संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अंबेडकर तिराहे पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।

डीएम ने खुद साफ की अंबेडकर प्रतिमा

मामला बढ़ता देख जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। माहौल को शांत करने के लिए उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद मिनरल वाटर की बोतल से अंबेडकर प्रतिमा को धोकर कालिख साफ की।

इस दौरान नगरपालिका के ईओ पवन कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। डीएम की इस पहल के बाद प्रदर्शनकारियों ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।

अराजक तत्वों की तलाश, FIR दर्ज

प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अन्य खबर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *