UP News: Abhishek Prakash की बहाली, विवादों के बाद सरकार ने जारी किया आदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने विवादों में घिरे रहे 2006 बैच के आईएएस अधिकारी Abhishek Prakash को बहाल कर दिया है। इस संबंध में नियुक्ति विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार वह 15 मार्च से दोबारा सेवा में बहाल माने जाएंगे।
रिश्वत के आरोप में हुए थे निलंबित
बताया जाता है कि अभिषेक प्रकाश Invest UP के पूर्व सीईओ रह चुके हैं। उन पर एक सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा था।इन गंभीर आरोपों के बाद राज्य सरकार ने 20 मार्च 2025 को उन्हें निलंबित कर दिया था और मामले की जांच शुरू की गई थी।
हाईकोर्ट ने चार्जशीट की रद्द
बाद में इस मामले में महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब Allahabad High Court Lucknow Bench ने फरवरी 2026 में सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के अभाव में चार्जशीट को रद्द कर दिया।अदालत के फैसले के बाद अब राज्य सरकार ने उन्हें सेवा में बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है।
प्रशासनिक हलकों में चर्चा
आईएएस अभिषेक प्रकाश की बहाली के बाद UP Bureaucracy में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि अदालत के आदेश के बाद सरकार ने प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए यह निर्णय लिया है।








