अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह अयोध्या पहुंचे और यहां राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थलों का दौरा कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
रामकथा पार्क हेलीपैड पर उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर निर्धारित समय पर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वे सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया।इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।
19 मार्च के कार्यक्रम स्थल का करेंगे निरीक्षण
दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री 19 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह
सुरक्षा व्यवस्था
यातायात प्रबंधन
साफ-सफाई
पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेंगे।
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित पीएफसी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
देवीपाटन मंदिर में भी किया पूजन
अयोध्या पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां पाटेश्वरी के चरण पखारे और आरती उतारी।पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर की गोशाला में गायों को गुड़, चना, पूड़ी और हरा चारा खिलाया। साथ ही मंदिर प्रशासन को चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा।इसके बाद मुख्यमंत्री अयोध्या के लिए रवाना हो गए।







