Remove Dark Spots Naturally: हफ्तेभर में पाएं ग्लोइंग स्किनRemove Dark Spots Naturally: हफ्तेभर में पाएं ग्लोइंग स्किन

अगर आप चेहरे पर मौजूद  Dark Spots, पिगमेंटेशन या दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो अब किसी महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं।घर पर मौजूद कुछ Natural Ingredients से आप सिर्फ 7 दिनों में ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

1. नींबू और शहद का फेस पैक (Lemon & Honey Face Pack)

  • नींबू में विटामिन C होता है, जो स्किन टोन को बराबर करता है।

  • शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और दाग हल्के करता है।
    कैसे लगाएं:
    1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
     इसे रोज़ाना सुबह लगाएं।

2. खीरे और एलोवेरा का मास्क (Cucumber & Aloe Vera Mask)

  • खीरा त्वचा को ठंडक देता है और जलन कम करता है।

  • एलोवेरा स्किन सेल्स को रिपेयर कर दाग-धब्बे मिटाता है।
    कैसे लगाएं:
    2 चम्मच खीरे का रस और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

3. हल्दी और दूध का पैक (Turmeric & Milk Pack)

  • हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और ब्राइटनिंग गुण होते हैं।

  • दूध त्वचा को ग्लो देता है और नेचुरल वाइटनिंग करता है।
    कैसे लगाएं:
    1 चुटकी हल्दी में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं।10 मिनट तक चेहरे पर रखें और फिर धो लें। हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करें।

4. टमाटर और बेसन का फेस पैक (Tomato & Gram Flour Pack)

  • टमाटर में लाइकोपीन होता है जो टैनिंग और पिगमेंटेशन कम करता है।

  • बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और गहराई से साफ करता है।
    कैसे लगाएं:
    1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। 20 मिनट तक रखें और गुनगुने पानी से धो लें।

5. पपीता और शहद मास्क (Papaya & Honey Mask)

  • पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम स्किन को एक्सफोलिएट करता है।

  • यह डेड स्किन हटाकर नेचुरल ग्लो लाता है।
    कैसे लगाएं:
    पपीते को मसलकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं।चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

अन्य ख़बर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *