अगर आप चेहरे पर मौजूद Dark Spots, पिगमेंटेशन या दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो अब किसी महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं।घर पर मौजूद कुछ Natural Ingredients से आप सिर्फ 7 दिनों में ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
1. नींबू और शहद का फेस पैक (Lemon & Honey Face Pack)
नींबू में विटामिन C होता है, जो स्किन टोन को बराबर करता है।
शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और दाग हल्के करता है।
कैसे लगाएं:
1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
इसे रोज़ाना सुबह लगाएं।
2. खीरे और एलोवेरा का मास्क (Cucumber & Aloe Vera Mask)
खीरा त्वचा को ठंडक देता है और जलन कम करता है।
एलोवेरा स्किन सेल्स को रिपेयर कर दाग-धब्बे मिटाता है।
कैसे लगाएं:
2 चम्मच खीरे का रस और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
3. हल्दी और दूध का पैक (Turmeric & Milk Pack)
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और ब्राइटनिंग गुण होते हैं।
दूध त्वचा को ग्लो देता है और नेचुरल वाइटनिंग करता है।
कैसे लगाएं:
1 चुटकी हल्दी में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं।10 मिनट तक चेहरे पर रखें और फिर धो लें। हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करें।
4. टमाटर और बेसन का फेस पैक (Tomato & Gram Flour Pack)
टमाटर में लाइकोपीन होता है जो टैनिंग और पिगमेंटेशन कम करता है।
बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और गहराई से साफ करता है।
कैसे लगाएं:
1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। 20 मिनट तक रखें और गुनगुने पानी से धो लें।
5. पपीता और शहद मास्क (Papaya & Honey Mask)
पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम स्किन को एक्सफोलिएट करता है।
यह डेड स्किन हटाकर नेचुरल ग्लो लाता है।
कैसे लगाएं:
पपीते को मसलकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं।चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।