1111
📢 विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91 9511150055 | 📧 up24networkk@gmail.com | 💬 WhatsApp: 9511150055
Breaking News

रश्मिका-विजय की शादी चर्चा में, 6 दिन चला PR एक्शन

रश्मिका-विजय की शादी चर्चा में, 6 दिन चला PR एक्शन

Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में शाही शादी के बाद 6 दिन चला PR एक्शन, Virosh की वेडिंग बनी चर्चा का विषय

साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा में है। उदयपुर में हुई इस शाही शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कपल की शादी का माहौल इतना भव्य था कि कई फैंस ने उनकी जोड़ी को भारतीय पौराणिक किरदारों से जोड़ते हुए शिव-पार्वती और राम-सीता जैसी जोड़ी तक कह दिया। सोशल मीडिया पर इस शादी को #ViroshWedding के नाम से ट्रेंड कराया गया।

6 दिन चला शादी का जश्न

विजय और रश्मिका की शादी केवल एक दिन का समारोह नहीं रही। शादी से लेकर रिसेप्शन तक करीब 6 दिनों तक लगातार इवेंट्स आयोजित किए गए, जिसमें कई खास समारोह शामिल रहे। इस दौरान कपल लगातार सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट्स में नजर आया। इसी वजह से इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ने इस पूरे आयोजन को PR स्ट्रैटिजी भी बताया।

शादी के बाद भी जारी रहा जश्न

शादी के बाद भी कपल लगातार सुर्खियों में बना रहा। सोशल मीडिया पर एक मीम वायरल हुआ जिसमें कहा गया कि प्री-वेडिंग फंक्शन्स में अंबानी फैमिली का मुकाबला नहीं, लेकिन पोस्ट-वेडिंग सेलिब्रेशन में विजय-रश्मिका ने बाजी मार ली।करीब सात साल तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद शादी के बाद कपल अचानक फैंस के बीच काफी एक्टिव हो गया। हर दिन वे किसी न किसी इवेंट में नजर आए।

‘Virosh’ नाम से फैंस को दिया खास तोहफा

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी को “The Wedding of Virosh” नाम दिया। दरअसल Virosh नाम फैंस ने ही विजय और रश्मिका के नाम को मिलाकर बनाया था। कपल ने अपनी शादी फैंस को समर्पित करते हुए इसी नाम से इसे ऑफिशियल बनाया। यह जेस्चर फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

मान्यवर के साथ वेडिंग ऐड ने बढ़ाई चर्चा

शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद कपल ने ‘Manyavar Mohey’ ब्रांड के साथ एक वेडिंग ऐड भी रिलीज किया।आमतौर पर यह ब्रांड शादी से पहले सेलिब्रिटी कपल के साथ ऐड शूट करता है, लेकिन विजय-रश्मिका के मामले में यह वीडियो शादी के बाद रिलीज किया गया, जिससे सोशल मीडिया पर कपल की केमिस्ट्री खूब चर्चा में रही।

गोल्ड जूलरी और ट्रेडिशनल लुक ने खींचा ध्यान

शादी से लेकर रिसेप्शन तक रश्मिका ने जो गोल्ड जूलरी पहनी, वह हैदराबाद के एक प्रसिद्ध जूलरी ब्रांड से ली गई थी।इस शाही शादी में कपड़ों से ज्यादा गोल्ड जूलरी और ट्रेडिशनल लुक चर्चा का विषय बना। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के दिन दोनों ने करोड़ों रुपये की जूलरी कैरी की थी।

देशभर में बांटी गई शादी की मिठाई

कपल ने अपनी शादी का जश्न फैंस के साथ मनाने के लिए देश के कई शहरों के मंदिरों में मिठाई बांटी।हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में फैंस को मिठाई के डिब्बे दिए गए। इससे पहले किसी सेलिब्रिटी कपल ने शादी के बाद इस तरह का नेशनवाइड स्वीट डिस्ट्रीब्यूशन नहीं किया था।

पति के गांव में हुआ पारंपरिक स्वागत

शादी के बाद रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के तेलंगाना स्थित गांव भी पहुंचीं। यहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।कपल ने गृहप्रवेश पूजा और सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। इसके साथ ही गांव के हजारों लोगों के लिए भोज का आयोजन किया गया।

फैंस के लिए खास ‘Meet & Greet’ इवेंट

कपल ने हैदराबाद में फैंस के लिए खास Meet & Greet कार्यक्रम भी आयोजित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने फैंस से मुलाकात की, ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ समय बिताया।

अन्य खबर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Address: 18/587, sector 18, block C, Indira Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

Office Phone Number: +91-9511150055

Email id: up24networkk@gmail.com

Owner: Abhishek Srivastav

Popular Posts

  • All Post
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा