• Home  
  • लखनऊ में राजनाथ: भारत नहीं सहेगा दादागिरी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में राजनाथ: भारत नहीं सहेगा दादागिरी

लखनऊ में राजनाथ सिंह बोले: भारत किसी की दादागिरी नहीं सहेगा, अमेरिका को इशारों में चेतावनी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत किसी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने दुनिया को संदेश देते हुए कहा — “कोई भी देश इस भ्रम में न रहे कि भारत दबाव में आएगा। नया भारत आत्मनिर्भर और […]

Rajnath Singh Lucknow speech on India defence policy

लखनऊ में राजनाथ सिंह बोले: भारत किसी की दादागिरी नहीं सहेगा, अमेरिका को इशारों में चेतावनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत किसी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने दुनिया को संदेश देते हुए कहा — “कोई भी देश इस भ्रम में न रहे कि भारत दबाव में आएगा। नया भारत आत्मनिर्भर और सशक्त है।”

रक्षामंत्री का यह बयान तब आया जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा है कि भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद करेगा।

अमेरिका को इशारों में चेतावनी

राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा —

“भारत अपनी विदेश नीति और आर्थिक फैसले किसी के दबाव में नहीं लेता। दुनिया का कोई भी देश गलतफहमी में न रहे।”

दरअसल, अमेरिका ने अगस्त 2025 में भारत पर रूस से तेल खरीदने के कारण 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया, जिससे भारत पर कुल टैरिफ 50% तक पहुंच गया।इस पर भारत के विदेश मंत्रालय  ने साफ किया कि बुधवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प की कोई बातचीत नहीं हुई थी।

‘आत्मनिर्भर भारत’ और रक्षा उत्पादन पर बोले राजनाथ

रक्षामंत्री ने कहा कि पहले भारत को अपनी रक्षा जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था,लेकिन अब हालात बदल गए हैं —“आज भारत 65% रक्षा उपकरणों का निर्माण देश के भीतर कर रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।”

लखनऊ में व्यापारियों के साथ दिवाली मनाई

तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार शाम कैसरबाग स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में500 से अधिक व्यापारियों के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा —“व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। एक दिन तय करें, साथ बैठकर समस्याओं का समाधान खोजें।”

भारत की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर

राजनाथ सिंह ने बताया कि“2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 14वें स्थान पर थी, आज चौथे स्थान पर है।यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण है।”

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.