मोनालिसा शादी विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान खान की इंटरफेथ शादी को लेकर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्या ने विवादित बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के बागपत में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि इस रिश्ते के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
साध्वी प्राची ने दावा किया कि मोनालिसा के साथ फरेब हो सकता है और उन्होंने इस मामले की तुलना निकिता तोमर हत्याकांड जैसी घटनाओं से भी की। उनके बयान के बाद यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
‘लव जिहाद’ का आरोप
Sadhvi Prachi Statement में उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला ‘लव जिहाद’ से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर फरमान हिंदू धर्म अपनाकर शादी करता तो समाज उसका स्वागत करता, लेकिन मौजूदा स्थिति में यह रिश्ता समाज के लिए खतरा बन सकता है।
साध्वी प्राची ने यह भी कहा कि मोनालिसा को इस तरह के मामलों की जानकारी नहीं है और वह परिस्थितियों को समझे बिना फैसले ले रही हैं।
हिंदू परिवारों को दी सलाह
अपने बयान के दौरान साध्वी प्राची ने हिंदू परिवारों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक बनाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसी पहचान दी जानी चाहिए जिससे वे किसी के बहकावे में न आएं।
सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोनों की पहचान
दरअसल, Monalisa Farmaan Khan Marriage की कहानी सोशल मीडिया से शुरू हुई थी। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से चर्चा में आई मोनालिसा की मुलाकात फरमान से फेसबुक के जरिए हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों करीब डेढ़ साल से संपर्क में थे।हाल ही में दोनों ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग भी की थी।
सोशल मीडिया पर बढ़ी बहस
मोनालिसा और फरमान की शादी के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। कई लोग इस रिश्ते का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।








