लखनऊ रोड शो: BJP विधायक बोले– 18 हजार वोट बढ़ेलखनऊ रोड शो: BJP विधायक बोले– 18 हजार वोट बढ़े

लखनऊ रोड शो में BJP का शक्ति प्रदर्शन, 2027 को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा दावा

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर है और केंद्र व राज्य सरकारों के विकास कार्यों के दम पर 2027 में एक बार फिर BJP सरकार बनने जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार लखनऊ पहुंचे, जहां उनके स्वागत में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। डालीबाग स्टेट गेस्ट हाउस से पॉलिटेक्निक चौराहे तक करीब 7 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश, नारेबाजी और उत्साहपूर्ण स्वागत से शक्ति प्रदर्शन किया।

रोड शो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ गाड़ियों का लंबा काफिला चला। पूरे रास्ते पार्टी समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के बाद पंकज चौधरी का काफिला अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हो गया।

इस मौके पर लखनऊ उत्तरी से BJP विधायक नीरज बोरा ने SIR को लेकर अहम बयान दिया, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य ख़बर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *