लखनऊ अलविदा जुमे नमाज के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। पुराने लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा क्षेत्र में नमाज के बाद लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन किया। मस्जिदों के बाहर जमीन पर अमेरिका और इजराइल के झंडे रखे गए, जिन पर नमाजी आते-जाते समय पैर रखकर विरोध जताते दिखाई दिए।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है और पुराने लखनऊ के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है।
मौलाना कल्बे जव्वाद के आह्वान पर प्रदर्शन
शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने पहले ही बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया था। उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में एकत्र हुए और नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।यहां लोगों ने अमेरिका, इजराइल और सऊदी अरब के खिलाफ नारेबाजी की और अपने समर्थन में पोस्टर और बैनर भी उठाए।
जामा मस्जिद और टीले वाली मस्जिद में भी अदा हुई नमाज
शहर की कई प्रमुख मस्जिदों में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई।
ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की गई।
टीले वाली मस्जिद में भी नमाज को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं।
टीले वाली मस्जिद के नायब इमाम इम्तियाज हसन ने बताया कि यहां करीब 370 वर्षों से अलविदा जुमे की नमाज अदा की जा रही है।
महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी
Bada Imambara Protest में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। कई लोग ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के पोस्टर लेकर पहुंचे।प्रदर्शन में शामिल एक महिला अमरीन ने कहा कि यह देशों की नहीं बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है। उनके अनुसार एक तरफ अच्छाई और दूसरी तरफ बुराई के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Alvida Juma Lucknow के मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती है। बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद और अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।








