Breaking News

Lucknow News: कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन

Lucknow News: कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन

Lucknow News: अजय राय के बयान पर BJP का विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन

Lucknow में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai के बयान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा विधायक Rajeshwar Singh पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय राय की फोटो को जूते मारे गए और पुतला दहन कर सार्वजनिक माफी की मांग की गई।

शहीद पथ पर प्रदर्शन, पुतला दहन

भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कानपुर रोड स्थित शहीद पथ तिराहे पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय राय के बयान को निराधार, आपत्तिजनक और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया।

‘ED और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान’

भाजपा नेताओं का आरोप है कि अजय राय ने अपने बयान में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पर  ED में रहते हुए देश और प्रदेश को लूटने जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिनके समर्थन में कोई ठोस प्रमाण नहीं दिया गया।भाजपा का कहना है कि ऐसे बयान न केवल एक जनप्रतिनिधि की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि ED जैसी संवैधानिक संस्थाओं और प्रशासनिक सेवाओं का भी अपमान हैं। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी और कानून के दायरे में रहकर कार्य किया है।

ट्रैफिक बाधित, ACP ने संभाली स्थिति

प्रदर्शन के चलते कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी दूसरी पटरी पर चले गए। मौके पर पहुंचे ACP कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद करीब एक बजे यातायात पूरी तरह सुचारु हो सका।

अन्य खबर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

Tags

Follow Us

Edit Template