Lucknow Nagar Nigam: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने राजू गांधी को केक खिलायालखनऊ नगर निगम विवाद: डिप्टी CM ने गांधी को केक खिलाया

Lucknow Nagar Nigam विवाद: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने राजू गांधी के घर जाकर केक खिलाया, पत्नी चरणजीत गांधी बनीं उपाध्यक्ष

Lucknow Nagar Nigam की राजनीति में बड़ा मोड़ देखने को मिला है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brijesh Pathak) हाल ही में उन सुरेंद्र सिंह उर्फ राजू गांधी के घर पहुंचे, जिन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में उन्हीं के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जन्मदिन पर उन्होंने राजू गांधी को केक खिलाया और शुभकामनाएं दीं। इसके चार दिन बाद ही उनकी पत्नी चरणजीत गांधी नगर निगम कार्यकारिणी की निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन ली गईं।

भाजपा पार्षदों में नाराजगी

चरणजीत गांधी के उपाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा कैडर के कई पार्षद खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से संगठन में काम कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी नेताओं को अहम पद दिए जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने एकजुटता बनाए रखने के लिए सभी पार्षदों को चुप रहने का संदेश दिया है।

मेयर बनाम संगठन का विवाद

नगर निगम कार्यकारिणी को लेकर भाजपा संगठन और मेयर सुषमा खर्कवाल के बीच लंबे समय से टकराव चल रहा था। संगठन की ओर से भेजे गए कई नामों को मेयर ने बदल दिया और अपनी पसंद के पार्षदों को कार्यकारिणी में शामिल किया। इससे नाराज कई पार्षद पहले ही खुलकर विरोध कर चुके थे।

डिप्टी सीएम की पैरवी पर बनी उपाध्यक्ष

सूत्रों के मुताबिक, मेयर ने Deputy CM Brijesh Pathak की सिफारिश पर महिला उपाध्यक्ष पद के लिए चरणजीत गांधी के नाम पर तुरंत सहमति दे दी। इस फैसले से अरुण राय और राजेश सिंह गब्बर जैसे दावेदार पार्षद गच्चा खा गए।

2022 चुनाव में आमने-सामने थे पाठक और राजू गांधी

सुरेंद्र सिंह उर्फ राजू गांधी 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे थे और ब्रजेश पाठक से करीब 39 हजार वोटों से हार गए थे। चुनाव के बाद राजू गांधी भाजपा में शामिल हो गए और अब उनकी पत्नी को नगर निगम में अहम जिम्मेदारी मिली है।

अन्य ख़बर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *