लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं का बवाल, राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं का बवाल देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी मुर्दाबाद” और “इंडी गठबंधन मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन की शुरुआत वीवीआईपी गेस्ट हाउस से हुई और पुलिस ने भीड़ को नुकीली बैरिकेडिंग लगाकर नियंत्रित करने की कोशिश की।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। महिलाओं ने नारे लगाए, “महिला के सम्मान में, हम सब हैं मैदान में”, और देश के प्रधानमंत्री की मां पर बिहार में की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह टिप्पणी शर्मनाक है और किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन में “देश के गद्दारों को गोली मारो” जैसे नारे भी लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने यह साफ कर दिया कि कांग्रेस और विपक्ष के लोग जिस भाषा में समझेंगे, उसी भाषा में संदेश दिया जाएगा।
पुलिस ने जैसे ही कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग पार करने से रोका, उन्होंने बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी जारी रखी।
WhatsApp
Facebook
X
Threads
