लखनऊ हादसा BJP झंडा लगी स्कॉर्पियो कार का वीडियोलखनऊ हादसा: BJP झंडा लगी स्कॉर्पियो ने लोगों को रौंदा, 1 की मौत

लखनऊ हादसा: BJP झंडा लगी स्कॉर्पियो ने लोगों को रौंदा, 1 की मौत, VIDEO वायरल

लखनऊ हादसा शनिवार रात तेलीबाग बाजार, पीजीआई थाना क्षेत्र में हुआ जब BJP झंडा स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से भीड़ में घुस गई। जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने जा रहे 10 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक नेपाली युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है।

https://www.up24network.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-17-at-2.43.57-AM.mp4

हादसे की पूरी कहानी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग मंदिर की ओर पैदल जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार BJP झंडा स्कॉर्पियो आई और उन्हें टक्कर मार दी। भीड़ ने जब ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की तो उसने बैक करते हुए कई लोगों को और रौंदने की कोशिश की। इस दौरान एक व्यक्ति गाड़ी के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया।

आरोपी ड्राइवर और पुलिस कार्रवाई

गाड़ी चलाने वाले आरोपी की पहचान हुसैनगंज निवासी अक्षय सिंह उर्फ सागर के रूप में हुई। वह नशे में धुत था और गाड़ी पर BJP झंडा स्कॉर्पियो लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से ही हत्या, लूट और धमकी जैसे 8 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
हादसे के बाद पुलिस सिपाही ने बाइक से पीछा किया और लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।

घायल और मृतक की पहचान

इस लखनऊ हादसा में 10 लोग घायल हुए। इनमें आनंद प्रकाश वर्मा, उनके बेटे आरुष, एक अन्य बच्चा युवराज और राजेश शामिल हैं। नेपाली मूल के व्यक्ति, जो चाऊमीन का ठेला लगाते थे, इलाज के दौरान दम तोड़ बैठे। बाकी 5 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर पूरी तरह से बेकाबू होकर गाड़ी चला रहा था। BJP झंडा स्कॉर्पियो बार-बार भीड़ में चढ़ाई जा रही थी और डिवाइडर तक पर चढ़ा दी गई।

अन्य खबरें पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *