घर में काम करने वाली महिला का वीडियो वायरलघर में काम करने वाली महिला का वीडियो, पति पर तलाक का दबाव

लखनऊ: घरेलू काम करने वाली महिला का अश्लील वीडियो बनाकर पति को भेजा, तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके से एक चौंकाने वाला क्राइम केस सामने आया है। एक महिला ने अपने पूर्व मालिक पर अश्लील वीडियो बनाने, उसे पति को भेजने और तलाक लेने के लिए दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने लंबे समय तक चुप्पी साधी, लेकिन जब शादी टूटने की नौबत आ गई, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

2019 से कर रही थी घरेलू काम

पीड़िता ने बताया कि वह साल 2019 से मार्च 2025 तक आरोपी संतोष के घर में काम करती थी। कई बार मायके या ससुराल जाने की बात कहने पर भी आरोपी ने बहाने बनाकर रोक दिया। 2 जून 2025 को संतोष अचानक हरदोई स्थित उसके ससुराल पहुंचा और पति के सामने तलाक की धमकी दी।

छुपकर बनाया वीडियो, फिर भेजा पति को

महिला के अनुसार, काम के दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए, जिन्हें बाद में एक अनजान नंबर से पति को भेजा गया। फुटेज देखकर महिला ने आरोपी को हाथ और कपड़ों से पहचान लिया।

मारपीट और धमकी का आरोप

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि 25 मार्च 2025 को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और ससुराल जाने पर बर्बाद करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, शादी के बाद भी उसने महिला को ससुराल नहीं जाने दिया और उसके गहने, नकदी, बैंक कागजात और मोबाइल अपने पास रख लिए।

पति-पत्नी के रिश्ते में दरार

महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार उसके पति को गुमराह करता रहा और अश्लील वीडियो भेजकर उनके रिश्ते में शक और झगड़ा करवाने की कोशिश की। डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी सबूत, कॉल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा की जांच शुरू कर दी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *