Chaitra Navratri 2026: नवमी 26 या 27 मार्च? जानें राम नवमी और व्रत पारण का सही समय
Chaitra Navratri 2026 में महा नवमी और राम नवमी की तिथि को लेकर भक्तों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कई लोग जानना चाहते हैं कि नवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी या 27 मार्च को, और व्रत पारण कब करना सही रहेगा।
कब है महानवमी 2026?
द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि:
शुरू: 26 मार्च 2026, सुबह 11:48 बजे
समाप्त: 27 मार्च 2026, सुबह 10:06 बजे
यानी नवमी तिथि दोनों दिन पड़ रही है, जिससे कन्फ्यूजन बना हुआ है।
उदया तिथि के अनुसार सही दिन
हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार मनाने के लिए उदया तिथि (सूर्योदय के समय की तिथि) को अधिक महत्व दिया जाता है।इस आधार पर महा नवमी 27 मार्च 2026 को मनाई जाएगी, क्योंकि इस दिन सूर्योदय के समय नवमी तिथि मौजूद रहेगी।
राम नवमी 2026 कब है?
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था।
26 मार्च: अभिजीत मुहूर्त (12:02 PM – 12:51 PM) और नवमी तिथि दोनों मौजूद
इसलिए कई विद्वान 26 मार्च को राम नवमी मनाने की सलाह देते हैं
27 मार्च: नवमी सुबह 10:06 बजे समाप्त हो जाएगी
इसलिए इस दिन राम नवमी का प्रभाव कम माना जाता है
व्रत पारण का सही समय (Navratri Paran 2026)
शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि व्रत का पारण दशमी तिथि में करना चाहिए। ऐसे में:
27 मार्च को नवमी समाप्त होने के बाद
सुबह 10:06 बजे के बाद पारण करना उचित रहेगा
क्या रखें ध्यान?
नवमी 27 मार्च को मान्य (उदया तिथि)
राम नवमी 26 मार्च (अभिजीत मुहूर्त के आधार पर)
पारण 27 मार्च को नवमी समाप्ति के बाद








