Bollywood News: कार्तिक आर्यन ट्रोलिंग पर नया मोड़Bollywood News: कार्तिक आर्यन ट्रोलिंग पर नया मोड़

Bollywood News: कार्तिक आर्यन ट्रोलिंग विवाद में नया मोड़, सोशल मीडिया पर ‘कैंपेन’ की चर्चा तेज

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्मों से ज़्यादा अपने डेटिंग और सोशल मीडिया विवाद को लेकर चर्चा में हैं। हालिया मामला उनके गोवा वेकेशन पोस्ट से जुड़ा है, जिसने इंटरनेट पर ट्रोलिंग और अफवाहों का तूफान खड़ा कर दिया।

गोवा वेकेशन से शुरू हुआ विवाद

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने गोवा से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इसी दौरान यूके की एक लड़की ने भी उसी बैकग्राउंड और लोकेशन से बिकिनी फोटो पोस्ट की।इसके बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि कार्तिक उसी लड़की के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं।

‘मिस्ट्री गर्ल’ और उम्र को लेकर विवाद

इंटरनेट पर ‘मिस्ट्री गर्ल’ की तलाश शुरू हुई और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट्स वायरल होने लगे।दावा किया गया कि लड़की का नाम करीना कुबिलियूट है, जो यूके में रहने वाली स्टूडेंट और चीयरलीडर है, और उसकी उम्र 17 साल बताई गई।

हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्र को लेकर फैली अफवाहों के चलते कार्तिक आर्यन को तीखी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तुलना

विवाद बढ़ने के साथ कुछ यूजर्स ने कार्तिक आर्यन की तुलना लियोनार्डो डिकैप्रियो और यहां तक कि जेफरी एपस्टीन जैसे नामों से कर दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी बहस छिड़ गई।

सेलेब सर्कल से लाइक, विवाद और गहराया

इस बीच विवाद ने तब और तूल पकड़ा जब कार्तिक की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की को-स्टार अनन्या पांडे की बहन रायसा पांडे ने कार्तिक पर तंज कसने वाली एक पोस्ट को लाइक कर दिया।पोस्ट में गोवा वेकेशन से जुड़ी अफवाहों पर व्यंग्य किया गया था।

इसके अलावा, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया द्वारा भी कार्तिक से जुड़ा एक तंजिया पोस्ट लाइक किए जाने की चर्चा रही।

मिस्ट्री गर्ल करीना की सफाई

विवाद बढ़ने के साथ-साथ करीना कुबिलियूट को भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट्स झेलने पड़े, जिसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया। बाद में उन्होंने अपनी प्रोफाइल बायो में लिखा—“मैं कार्तिक को नहीं जानती।”

करीना ने यह भी स्पष्ट किया कि वह परिवार के साथ छुट्टियां मना रही थीं, किसी अभिनेता के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। बाद में उन्होंने बायो पूरी तरह हटा दी।

अन्य खबर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *