BJP MLC ने PDA पाठशाला को लेकर अखिलेश और डिंपल पर निशाना साधाBJP MLC : PDA पाठशाला का काला सच, A फॉर अखिलेश, D फॉर डिंपल

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले लखनऊ में सियासी माहौल गरमाने लगा है। भाजपा ने विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज कसना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री और MLC सुभाष यदुवंश ने पार्टी मुख्यालय के बाहर एक बड़ा होर्डिंग लगवाया है, जिस पर लिखा है – “सपा की PDA पाठशाला का काला सच: A फॉर अखिलेश, D फॉर डिंपल”।

सुभाष यदुवंश ने आरोप लगाया कि सपा अपने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले के नाम पर समाज में विभाजनकारी राजनीति कर रही है और अब इसे बच्चों की शिक्षा तक ले आई है। उन्होंने अखिलेश यादव से इस कथित राजनीतिक शिक्षा के लिए माफी मांगने की भी मांग की।

BJP का विरोध सड़क से सदन तक
भाजपा नेता ने कहा कि अगर सपा बच्चों को इस तरह के राजनीतिक पाठ पढ़ाना बंद नहीं करती, तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी। उन्होंने पोस्टर के जरिए अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए कहा कि शिक्षा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

PDA पाठशाला पर अखिलेश का बयान

इससे पहले, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि “PDA पाठशाला को पुलिस नहीं रोक सकती।” उन्होंने दावा किया कि सरकार ने कई स्कूल बंद कर दिए हैं और जब तक नए शिक्षकों की भर्ती नहीं होती, सपा कार्यकर्ता छात्रों को पढ़ाते रहेंगे।

होर्डिंग युद्ध का इतिहास
यह विवाद नया नहीं है। एक महीने पहले लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगाई गई थी, जिसमें लिखा था – “बंद करो पाठशाला, खोलो मधुशाला”। इसके जरिए योगी सरकार के सरकारी स्कूलों के मर्जर के फैसले पर सवाल उठाया गया था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री आवास के पास भाजपा की ओर से एक होर्डिंग लगाई गई – “चश्मा हटाइए अखिलेशजी, टोपी मत पहनाइए”, जिसमें योगी सरकार की शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाई गईं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *