• Home  
  • BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फोन पर धमकी
- उत्तरप्रदेश

BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फोन पर धमकी

BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी, सभा में बम से उड़ाने की चेतावनी गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पेशावर से व्हाट्सएप कॉल कर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें किसी […]

BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फोन पर धमकी

BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी, सभा में बम से उड़ाने की चेतावनी

गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पेशावर से व्हाट्सएप कॉल कर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें किसी सभा के दौरान बम से उड़ाने और हत्या करने की धमकी दी है।

Pakistan से व्हाट्सएप कॉल पर दी धमकी

जानकारी के मुताबिक कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अरमान अली बताया। उसने दावा किया कि वह पेशावर (पाकिस्तान) से बात कर रहा है। आरोपी ने फोन पर कहा कि विधायक को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या सभा के दौरान निशाना बनाया जाएगा।

धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले आरोपी शहीद हैं और उनकी मौत का बदला लिया जाएगा।

Salim Vastik Case से जुड़ा मामला

कुछ दिन पहले गाजियाबाद के लोनी इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान हमले के आरोपी दो सगे भाइयों को मार गिराया था।धमकी देने वाले ने दावा किया कि इन दोनों आरोपियों के एनकाउंटर के पीछे विधायक नंदकिशोर गुर्जर की पैरवी थी और उनकी मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर भी की टिप्पणी

फोन कॉल के दौरान आरोपी ने दिल्ली में हुई एक हत्या और उसके बाद हुई बुलडोजर कार्रवाई का जिक्र भी किया। इसके साथ ही उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और धमकी भरे शब्द कहे।

विधायक ने पुलिस से शिकायत की तैयारी

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के पेशावर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई है। कॉल में नंबर अरमान अली के नाम से दिखाई दे रहा था।उन्होंने कहा कि इस मामले में वह गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे, ताकि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जा सके।

पुलिस जांच में जुटी

विधायक की ओर से शिकायत दिए जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद कॉल की लोकेशन और नंबर की जांच की जाएगी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.