संतों की छवि विवाद में अनिरुद्धाचार्य का बयानAniruddhacharya का बयान: संतों की छवि बिगाड़ने की साजिश का खुलासा

अनिरुद्धाचार्य का विवादित बयान: लिव-इन रिलेशन और लड़कियों के कैरेक्टर पर बोले संत

लखनऊ: मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अपने एक बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण उनकी कथा या भक्तों की भीड़ नहीं, बल्कि लिव-इन रिलेशन और लड़कियों के कैरेक्टर पर दिया गया विवादित बयान है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अनिरुद्धाचार्य कहते नजर आ रहे हैं—

“25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। सब नहीं, पर बहुत लड़कियां। 25 साल में वो पूरी जवान हो जाती हैं और कहीं न कहीं उनकी जवानी फिसल ही जाती है।”

अनिरुद्धाचार्य ने कहा, “हमने वही कहा जो शास्त्रों और पुराणों में लिखा है। ब्रह्म वैवर्त पुराण में स्पष्ट लिखा है कि जो स्त्री चार पुरुषों से संबंध रखती है, उसे व्यभिचारी और वेश्या कहा गया है। यह कोई व्यक्तिगत राय नहीं, बल्कि शास्त्रों का कथन है।”

उन्होंने संत प्रेमानंदजी महाराज का उदाहरण देते हुए कहा, “प्रेमानंदजी ने भी यही बात कही थी, उनके शब्द भी बेहतर थे, फिर भी आलोचना हुई। कुछ लोगों का एजेंडा ही संतों की छवि खराब करना है।”

बयान पर उठे विवाद पर उन्होंने कहा, “अगर गलत को गलत न कहा जाए, तो क्या कहा जाए? जैसे चोर को चोर कहा जाए तो गुस्सा आना स्वाभाविक है, वैसे ही सच बोलने पर भी विरोध होना तय है। हम नारी की पूजा करते हैं, लेकिन शास्त्र जिनको वेश्या कहते हैं, उन्हें समाज पूजेगा कैसे?”

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *