Breaking News

लखनऊ में अमित शाह ने यूपी चुनाव का शंखनाद किया

लखनऊ में अमित शाह ने यूपी चुनाव का शंखनाद किया

लखनऊ में अमित शाह ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का औपचारिक शंखनाद कर दिया। यूपी दिवस समारोह के मंच से उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये दल जातिवादी और परिवारवादी हैं और जनता का कल्याण नहीं कर सकते। उन्होंने लोगों से अपील की कि 2027 में इन दलों को नकारकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताएं।

अमित शाह 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले यूपी दिवस समारोह के उद्घाटन के लिए राजधानी पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने ‘एक जनपद, एक व्यंजन (ODOC)’ योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को देश-दुनिया में पहचान दिलाना है।

‘जय श्री राम’ के जयकारों से शुरू हुआ संबोधन

अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ की। उन्होंने मंच से कहा— “आज यूपी दिवस है भाई, लखनऊ वालों की आवाज को क्या हो गया है?” इसके बाद पूरा पंडाल नारों से गूंज उठा।

मंच पर दिखी भाजपा की एकजुटता

कार्यक्रम से पहले योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने 2017 में यूपी में भाजपा की जीत का श्रेय अमित शाह को दिया और 2027 में फिर से भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

यूपी गौरव सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत पांच लोगों को यूपी गौरव सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां कलाकारों को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहना मिली।

व्यंजनों के स्टॉल का निरीक्षण

अमित शाह ने अलग-अलग जिलों के फेमस व्यंजनों के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चलते नजर आए। मथुरा के पेड़े वाले स्टॉल पर शाह कुछ देर रुके और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।

शाह के संबोधन की बड़ी बातें

  • सनातन धर्म को अनंत ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया शाह ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ और सनातन धर्म की गरिमा को नई ऊंचाइयां मिलीं।

  • यूपी बना मैन्युफैक्चरिंग और टेक हब उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में 11% की वृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश में डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर फैक्ट्रियां और डिफेंस कॉरिडोर स्थापित हो रहे हैं।

  • कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार शाह के मुताबिक यूपी में कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है और डकैती की घटनाओं में 82% की कमी आई है।

  • 2027 में फिर भाजपा सरकार की अपील उन्होंने कहा— “2014 से 2024 तक जनता ने भाजपा का साथ दिया। अब 2027 में प्रदेश की सुरक्षा और विकास के लिए फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं।”

  • मोदी-योगी मॉडल की तारीफ शाह ने कहा कि “ऊपर मोदी और नीचे योगी” ने उत्तर प्रदेश की विकास संभावनाओं को साकार किया है— हाईवे नेटवर्क, एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर और गरीब कल्याण योजनाएं इसकी मिसाल हैं।

अन्य खबर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Popular Posts

  • All Post
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा