Breaking News

यूपी दिवस पर अमित शाह लखनऊ पहुंचे, CM योगी ने किया स्वागत

यूपी दिवस पर अमित शाह लखनऊ पहुंचे, CM योगी ने स्वागत

लखनऊ में यूपी दिवस समारोह के लिए अमित शाह पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। गृह मंत्री राजधानी में करीब चार घंटे रहेंगे।

अमित शाह राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले यूपी दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। वे दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रदेश की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

5000 दर्शकों की व्यवस्था, 200 से अधिक स्टॉल

यूपी दिवस आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उपलब्धियों और योजनाओं की प्रदर्शनी के लिए चार बड़े जर्मन हैंगर लगाए गए हैं, जिनमें 200 से अधिक स्टॉल शामिल हैं। इनमें हर जिले के पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

देश-विदेश में भी होंगे कार्यक्रम

यूपी दिवस समारोह सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों, देश के राजभवनों और विदेशों में भारतीय दूतावासों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

योगी ने दी यूपी दिवस की शुभकामनाएं

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को यूपी दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने संघर्ष और नीतिगत लाचारी की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू राज्य से निकलकर भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बनने का सफर तय किया है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे वैश्विक मंच पर प्रदेश और देश का मान बढ़ा रहे हैं।

अन्य खबर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Popular Posts

  • All Post
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा