• Home  
  • लखनऊ बारिश अलर्ट: नाले में बहे बच्चे की 21 घंटे से तलाश
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ बारिश अलर्ट: नाले में बहे बच्चे की 21 घंटे से तलाश

लखनऊ बारिश अलर्ट: नाले में बच्चा बहा, जलभराव से हालात बिगड़े लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं और रिमझिम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी। लखनऊ मौसम अपडेट मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को 23 […]

Lucknow rain alert child swept in drain search operation

लखनऊ बारिश अलर्ट: नाले में बच्चा बहा, जलभराव से हालात बिगड़े

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं और रिमझिम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी।

लखनऊ मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। अनुमान है कि आज दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहेगा। 1 जून से 17 सितंबर तक लखनऊ में 621 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत 630 मिमी है। यानी मानसून में अब तक केवल 1% कम बारिश दर्ज की गई है।

नाले में बहा बच्चा, 21 घंटे से तलाश जारी

कल की बारिश के दौरान गोलागंज इलाके में नाले ओवरफ्लो हो गए। हुसैनगंज किला चौकी के पास हैदर कैनाल नाले में एक 7 साल का बच्चा बह गया। उसकी तलाश 21 घंटे से लगातार जारी है।

  • नगर निगम मुख्यालय में पानी भर गया।

  • कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले का पंडाल पानी में डूब गया।

  • अमीनाबाद और जानकीपुरम विस्तार में सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.