• Home  
  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा: PCS अफसर की मौत
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा: PCS अफसर की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा: PCS अफसर की सड़क दुर्घटना में मौत मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा लखनऊ से आगरा जा रहे PCS अफसर की शुक्रवार सुबह आगरा एक्सप्रेसवे हादसा में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार अचानक बेकाबू होकर आगे चल रही बस में जा टकराई। हादसा माइल स्टोन-77 के पास सुबह करीब […]

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर PCS अफसर की दर्दनाक मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा: PCS अफसर की सड़क दुर्घटना में मौत

मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा

लखनऊ से आगरा जा रहे PCS अफसर की शुक्रवार सुबह आगरा एक्सप्रेसवे हादसा में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार अचानक बेकाबू होकर आगे चल रही बस में जा टकराई। हादसा माइल स्टोन-77 के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, क्रेटा कार का अगला हिस्सा टक्कर के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय राहगीर ने यूपीडा कंट्रोल रूम लखनऊ को सूचना दी। मौके पर यूपीडा की टीम पहुंची और घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने PCS अफसर की मौत की पुष्टि की। वहीं, कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीछे की सीट पर दब गए अफसर

पुलिस जांच में सामने आया कि PCS अफसर कार की पीछे की सीट पर बैठे थे। जोरदार टक्कर की वजह से वे आगे और पीछे की सीट के बीच दब गए थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

मूल रूप से देवरिया के रहने वाले थे अफसर

मृतक PCS अफसर मूल रूप से देवरिया के निवासी थे और इस समय आगरा डीएम कंपाउंड में रहते थे। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। वे आगरा की किरावली तहसील में SDM भी रह चुके थे।

पीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक्सप्रेसवे हादसा की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे दोनों घायलों को निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.